थाना भैरूंदा पुलिस द्वारा शास.हायर सेकेंड्री स्कूल सेमलपानी में सृजन कार्यक्रम का किया आयोजन…

बच्चों को गुड टच, बेड टच, साइबर अपराध, यातायात नियमों सहित नशामुक्ति की जानकारी दी गई

भेरूंदा– पुलिस अधीक्षक सीहोर दीपक कुमार शुक्ला के आदेशानुसार एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गीतेश गर्ग एवं अनुविभागीय अधिकारी दीपक कपूर के मार्गदर्शन में SHO घनश्याम दांगी भेरूदा द्वारा शासकीय हायर सेकेंड्री विद्यालय सेमलपानी में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

जिसमें बालिकाओं को गुड टच, बेड टच, बालक बालिकाओं को यातायात के नियमो का पालन करने, बालक बालिकाओं को महिला संबंधी अपराध एवं साइबर अपराध के बारे में जानकारी दी गई। कार्यक्रम में करीबन 400 बालक बालिकाएं, स्कूल स्टाफ एवं अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

थाना सिद्दीकगंज पुलिस ने अवैध शराब परिवहन करते, दो आरोपियो को किया गिरफ्तार…

कार सहित 11 पेटी अवैध शराब की जप्त…

सिद्दीकगंज– पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार शुक्ला द्वारा अवैध शराब कि रोकथाम हेतु जिले में विशेष अभियान चलाया जा रहा है, इसी तारतम्य में प्रभारी पुलिस अधीक्षक डॉ.नीरज चौरसिया एवं एसडीओपी आष्टा आकाश अमलकर के मार्गदर्शन में दिनांक 30 जनवरी2025 को थाना सिद्दीकगंज पुलिस को मुखबिर सुचना प्राप्त हुई, कि दो व्यक्ति आई-20 कार में अवैध शराब परिवहन कर ग्राम कुसमानिया तरफ से लेकर खाचरोद आ रहे हैं। सूचना पर रामपुरा बड़ तरफ खड़ी संदिग्ध सफेद रंग की आई-20 कार क्रमांक एम.पी.09 सी.आर. 6680 को चेक किया गया। जिसमें दो व्यक्ति बैठे थे, व कार में 05 पेटी सफेद प्लेन, 02 पेटी गोवा लाल व 04 पेटी बीयर केन कुल 111 लीटर किमती करीबन 40,200 रुपये की रखी पाई गई।

पूछताछ करने पर आरोपियों ने अपना नाम-
1- अजय पिता सुरसिंह बारेला उम्र 23 वर्ष
2- सुनील पिता रामसिंह जाति बारेला उम्र 25 वर्ष दोनों निवासी ग्राम श्यामपुरा थाना सद्दीकगंज बताया एवं पुछताछ पर उक्त शराब परिवहन के संबंध में दस्तावेज नही होना पाया गया।

उक्त आरोपियों का कृत्य धारा 34(2) आबकारी अधिनियन का पाया जाने से उक्त आरोपियों के कब्जे से कुल 11 पेटी अवैध शराब एवं प्रयुक्त आई-20 कार को जप्त कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय आष्टा में पेश कर जिला जेल सीहोर मे दाखिल किया गया।
उक्त कार्य मे थाना प्रभारी सिद्दीकगंज उनि. सूरज परिहार, प्रधान आरक्षक अनिल जाट, आरक्षक राहुल चौहान, आरक्षक राहुल मांझी, सैनिक संतोष वर्मा की अहम भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!