नवागत जिला पंचायत सीईओ डॉ. नेहा जैन ने पदभार किया ग्रहण…

सीहोर- भारतीय प्रशासनिक सेवा की 2018 बैच की आईएएस अधिकारी डॉ. नेहा जैन ने सीहोर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी का पदभार ग्रहण कर लिया। आईएएस अधिकारी डॉ. नेहा जैन सीहोर पदस्थापना से पहले अशोक नगर में जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी के पद पर पदस्थ थीं। पदभार ग्रहण करने से पहले उन्होंने कलेक्टर बालागुरू के. से भेंट की।

पदभार ग्रहण करने के तुरंत बाद डॉ. नेहा जैन ने जिला पंचायत के अधिकारियों की बैठक लेकर सभी से परिचय प्राप्त किया तथा जिले में चल रहे पंचायत तथा ग्रामीण विकास के कार्यों की जानकारी ली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!