भेरूंदा पुलिस थाना द्वारा जुआ खेलते पांच आरोपियों को किया गिरफ्तार…

आरोपियो से कुल 4150 रुपये नगदी एवं 52 ताश के पत्ते किए जप्त…

भेरूंदा- पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार शुक्ला द्वारा क्षैत्र में जुआ, सट्टा व अवैध शराब विक्रय करने वालों के खिलाफ कठोर कार्य़वाही करने के निर्देश दिए गए थे। निर्देशो के पालन में अति.पुलिस अधीक्षक गीतेश गर्ग व एसडीओपी दीपक कपूर के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी भैरूंदा घनश्याम दांगी द्वारा एक विशेष टीम गठित की गई थी। गठित पुलिस टीम को मुखविर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि कि गौंडी मोहल्ला सरवन के मकान के सामने कुछ ताश पत्तो से रुपयो की हारजीत का दांव लगाकर जुआं खेल रहे है कि सूचना की तस्दीक हेतु प्रआर.27 राजेन्द्र चन्द्रवंशी आर.439 राजीव आर.826 सचिन व साक्षी राम पंवार पिता जगदीश पंवार को लेकर पहुचा जहां देखा कि गौंडी मोहल्ला सरवन के मकान के सामने कुछ लोग ताश पत्तो से रुपयो की हारजीत का दांव लगाकर जुँआ खेल रहे थे। हमराह स्टाफ व पंचान की मदद से घेराबंदी कर पकडा।

उनका नाम पता पूछा जिन्होंने अपने अपने नाम पता-
1. प्रमोद बरेठा पिता शिवनाराण उम्र 25 साल निवासी पक्का कुआ किसान मोहल्ला, भैरुंदा
2. पवन कुशवाह पिता रामप्रकाश कुशवाह उम्र 22 साल निवासी नीलकंठ रोड भैरुंदा
3. अमीत कुशवाह पिता ज्ञान सिहं कुशवाह उम्र 19 साल निवासी नीलकंठ रोड भैरुंदा
4. कृष्णपाल गोयल पिता गणपत सिहं गोयल उम्र 28 साल निवासी सर्वहरा कालोनी भैरुंदा
5. आदर्श बैरागी पिता कैलाश बैरागी उम्र 24 साल निवासी सर्वहरा कालोनी भैरुंदा

आरोपीगण के कब्जे से कुल 4150/- रुपये एवं 52 ताश के पत्ते मिले। आरोपीगण का कृत्य धारा 13 जुँआ एक्ट का पाये जाने से समक्ष गवाहान आर.439 राजीव व राम पंवार के समय 04.10 बजे आरोपियो से कुल 4150/- रुपये नगदी एवं 52 ताश के पत्ते जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया।

सराहनीय योगदान –
प्रआर.283 धर्मेन्द्र गुर्जर, प्रआर.27 राजेन्द्र चन्द्रवंशी आर.439 राजीव आर.826 सचिन की सराहनीय भूमिका रही हैं।

चिटफंड के मामले में 2 साल से फरार चल रहे आरोपी को आष्टा पुलिस ने किया गिरफ्तार

आष्टा- पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार शुक्ला द्वारा समस्त थाना प्रभारीयों को निर्देश दिये है की सभी अपने थाना क्षेत्रों में चिटफंड,संपत्ति संबधी अपराधों को गंभीरता से लेते हुए माल मश्रुका की तलाश पतारसी कर आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार करना सुनिश्चित करें।
इसी तारतम्य अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीहोर गीतेश गर्ग एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस आष्टा आकाश अमलकर के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक गिरीश दुबे की टीम द्वारा थाना आष्टा में दर्ज अपराध क्रमांक 473/2023 धारा 420,409 120B भादवि.में फरार चल रहे एक आरोपी को पकडने में आष्टा पुलिस को सफलता प्राप्त हुई है ।

घटना का विवरण – दिनांक 23.08.2023 को हनुमान फाटक सीहोर निवासी महिला द्वारा रिपोर्ट की गई थी कि उसने उसके पति की मृत्यु पर मुआवजे के रूप में मिले 2,50,000/रुपए की एफ़ डी 5 साल के लिए हलधन रियल्टी इंडिया लिमिटेड में एजेंट के माध्यम से की थी। जिसके 5 साल पूरे हो जाने पर भी कंपनी द्वारा मुझे राशि नहीं दी ओर न ही एजेंट मिल रहा हैं जिसकी रिपोर्ट पर थाना आष्टा मे अपराध.क्रमांक 473/2023 धारा 420, 409, 120बी, 34आईपीसी एवं 6(1) मध्य प्रदेश निक्षेपको के हितों का संरक्षण अधिनियम 2000 का कायम कर विवेचना में लिया गया ।
पुलिस की कार्यवाही – घटना के बाद से फरार चल रहे हल्द्धन रीयल्टी इंडिया लिमिटेड के एजेंट मुकेश चौहान पिता सिद्धू लाल चौहान उम्र 42 साल निवासी काजी खेड़ी थाना पार्वती जिला सीहोर को गिरफ्तार को करने में सफलता प्राप्त की हैं।
सराहनी भूमिका: -थाना प्रभारी आस्था निरीक्षक गिरीश दुबे, उपनिरीक्षक अनिल डोडियार, आरक्षक 230 शिवराज आरक्षित 823 चेतन आरक्षक 09 हरिओम आदि।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!