
पुलिस अधीक्षक सीहोर दीपक कुमार शुक्ला द्वारा जिला सीहोर में लंबित गुम इंसानों के प्रकरणों का निराकरण किए जाने हेतु माह जनवरी में विशेष अभियान चलाया गया।

जिसमें कुल 322 गुम इंसान प्रकरणों का निराकरण कर बालक बालिकाओं महिला पुरूष को ढूढ़कर उनके परिजनों से मिलवाया जाकर सुपुर्द करने में सफलता प्राप्त की गई । उक्त गुम इंसानों में कई 3 वर्ष, 4 वर्ष तथा 5 वर्ष पुरानें प्रकरण शामिल हैं ।

अभियान के दौरान सर्वाधिक लंबित प्रकरणों का निराकरण करते हुए थाना मण्डी द्वारा 40, आष्टा द्वारा 41, भैरूंदा द्वारा 43, इछावर द्वारा 39, बुदनी द्वारा 37 गुम इंसानों को तलाश किया गया। विशेष अभियान में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को पुलिस अधीक्षक द्वारा उचित पुरस्कार से पुरस्कृत किया जायेगा।
आदर्श गगनदीप हायर सेकेंडरी स्कूल, सीहोर में कार्यक्रम आयोजित….

पुलिस मुख्यालय द्वारा साइबर जागरूकता अभियान “सेफ क्लिक” के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक महोदय सीहोर दीपक कुमार शुक्ला के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गीतेश गर्ग के मार्गदर्शन मे सायबर सुरक्षा हेतु लोगो को जागरूक करने के उद्देश्य से जागरूकता अभियान के अंतर्गत आज दिनांक 01/02/2025 को सीहोर तहसील के आदर्श गगनदीप हायर सेकेंडरी स्कूल, सीहोर में कार्यक्रम आयोजित किया गया।

उक्त कार्यक्रम उप पुलिस अधीक्षक पूजा शर्मा तथा साइबर सुरक्षा शाखा प्रभारी द्वारा छात्र -छात्राओं व स्टाफ को वक्तव्य के माध्यम से बच्चियों को व्यक्तिगत सुरक्षात्मक उपायों, सतर्कता अपनाने, अपराधों से बचने और क़ानूनी प्रावधानों से अवगत कराया गया तथा इसके बाद सायबर सेल प्रभारी सुशील साल्वे द्वारा फायनेंसियल सिक्योरिटी, स्कैम के तरीकों, प्रायवेसी सेटिंग, फ्रॉड फ़ोन कॉल से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी साझा की गई, कार्यक्रम में स्टाफ सहित लगभग 600 बच्चो ने भाग लिया।
