
दिनांक 01.02.2025 को पुलिस अधीक्षक सीहोर दीपक कुमार शुक्ला ने जिले में पदस्थ सभी आसूचना संकलन में लगे अधिकारी/कर्मचारियों की वर्चुअल बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में आसूचना संबंधी महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर चर्चा हुई और आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये।

जिसमें माह फरवरी में आगामी त्यौहारों (बसंत पंचमी, नर्मदा जयंती, महाशिवरात्रि एवं रुद्राक्ष महोत्सव) पर सम्पूर्ण व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा आवश्यकतानुसार होम गार्ड/ एसडीआरएफ की तैनाती कराने हेतु निर्देशित किया गया।
अवैध गतिविधियों जैसे मादक पदार्थ, शराब, जुआँ, सट्टा, गौ वंश के अपराध आदि पर नियंत्रण, सूचनाओं का आदान-प्रदान तथा जो भी सूचनायें प्राप्त होती हैं उन पर त्वरित कार्यवाही के निर्देश दिये गये।
उक्त बैठक में सभी थानों के आसूचना कार्य में लगे कर्मचारी, प्रभारी विशेष शाखा एवं प्रभारी जिला विशेष शाखा आदि उपस्थित रहे।
गोपालपुर पुलिस ने पाक्सो एक्ट के ईनामी आरोपी को राजकोट गुजरात से किया गिरफ्तार…

सीहोर पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार शुक्ला द्वारा गंभीर अपराधों के आरोपियो पकड़ने हेतु दिये गये निर्देशो के तारतम्य मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गितेश गर्ग व एसडीओपी दीपक कपुर के मार्ग दर्शन मे एवं थाना प्रभारी निरी. महेन्द्र सिंह गौड़ के नेतृत्व गठित टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए, दुष्कर्म व पाक्सो एक्ट के आरोपी को राजकोट गुजरात से गिरफ्तार किया।
पुलिस द्वारा कार्यवाही-
थाना गोपालपुर के अपराध क्रं. 261/24 धारा 137(2) बीएनएस ईजाफा धारा 64, 87 बीएनएस व 5/6 पॉक्सो एक्ट मे आरोपी आशीष ठाकुर की गिरफ्तारी हेतु बार बार संभावित स्थानो पर तलाश किया जा रहा था जो आरोपी आशीष बार बार अपनी जगह बदल रहा था। पुलिस अधीक्षक सीहोर द्वारा आरोपी की गिरफ्तारी हेतु जनसहयोग हेतु 1000/- रुपये का ईनाम घोषित किया गया। आरोपी आशीष ठाकुर के संबंध में मुखबिर व तकनीकी सहायता से आरोपी आशीष का राजकोट गुजरात मे होने की जानकारी प्राप्त हुई, जो गठित टीम के द्वारा सुझबुझ व तकनीकी सहायता से आरोपी आशीष ठाकुर को राजकोट गुजरात से गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से माननीय न्यायालय द्वारा आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा मे भेजा गया।
सहरानीय योगदान- थाना प्रभारी गोपालपुर निरी. महेन्द्र सिंह गौड़, उनि लवेश कुमार, आर. संजय राजपुत, आर. विकास सिंह तोमर व प्रआर. सुशील साल्वे सायबर सेल सीहोरका सराहनीय योगदान रहा है।
