
मुख्यमंत्री कन्या विवाह/निकाह योजना के तहत 03 फरवरी 2025 को इछावर में सामूहिक विवाह सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। इस सामूहिक विवाह सम्मेलन में राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा नव विवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देने पहुंचेंगे।
इछावर जनपद पंचायत द्वारा सामूहिक विवाह सम्मेलन के भव्य एवं सफल आयोजन के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं एवं तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। सामूहिक विवाह सम्मेलन कुल 462 जोड़ों का विवाह एवं निकाह संपन्न होगा। जिसमें 381 जोड़ों का विवाह एवं 81 जोड़ों का निकाह होगा।
