भैरूंदा पुलिस थाना द्वारा जुआ खेलते पांच आरोपियों को किया गिरफ्तार…

आरोपियो से कुल 4150 रुपये नगदी एवं 52 ताश के पत्ते किए जप्त…


सीहोर पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार शुक्ला द्वारा क्षैत्र में जुआ, सट्टा व अवैध शराब विक्रय करने वालों के खिलाफ कठोर कार्य़वाही करने के निर्देश दिए गए थे। निर्देशो के पालन में अति.पुलिस अधीक्षक गीतेश गर्ग व एसडीओपी दीपक कपूर के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी भैरूंदा घनश्याम दांगी द्वारा एक विशेष टीम गठित की गई थी। गठित पुलिस टीम को मुखविर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि कि गौंडी मोहल्ला सरवन के मकान के सामने कुछ ताश पत्तो से रुपयो की हारजीत का दांव लगाकर जुआं खेल रहे है कि सूचना की तस्दीक हेतु प्रआर.27 राजेन्द्र चन्द्रवंशी आर.439 राजीव आर.826 सचिन व साक्षी राम पंवार पिता जगदीश पंवार को लेकर पहुचा जहां देखा कि गौंडी मोहल्ला सरवन के मकान के सामने कुछ लोग ताश पत्तो से रुपयो की हारजीत का दांव लगाकर जुँआ खेल रहे थे। हमराह स्टाफ व पंचान की मदद से घेराबंदी कर पकडा और उनका नाम पता पूछा गया।

जिन्होंने अपने-अपने नाम –
1. प्रमोद बरेठा पिता शिवनाराण उम्र 25 साल निवासी पक्का कुआ किसान मोहल्ला, भैरुंदा
2. पवन कुशवाह पिता रामप्रकाश कुशवाह उम्र 22 साल निवासी नीलकंठ रोड भैरुंदा
3. अमित कुशवाह पिता ज्ञान सिहं कुशवाह उम्र 19 साल निवासी नीलकंठ रोड भैरुंदा
4. कृष्णपाल गोयल पिता गणपत सिहं गोयल उम्र 28 साल निवासी सर्वहरा कालोनी भैरुंदा
5. आदर्श बैरागी पिता कैलाश बैरागी उम्र 24 साल निवासी सर्वहरा कालोनी भैरुंदा
आरोपीगण के कब्जे से कुल 4150 रुपये एवं 52 ताश के पत्ते मिले। आरोपीगण का कृत्य धारा 13 जुँआ एक्ट का पाये जाने से समक्ष गवाहान आर.439 राजीव व राम पंवार के समय 16.10 बजे आरोपियो से कुल 4150 रुपये नगदी एवं 52 ताश के पत्ते जब्त कर कब्जा पुलिस लिया गया।

सराहनीय योगदान –
प्रआर.283 धर्मेन्द्र गुर्जर, प्रआर.27 राजेन्द्र चन्द्रवंशी आर.439 राजीव आर.826 सचिन की सराहनीय भूमिका रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!