
भैरूंदा– सेवा भारती संगठन के द्वारा सेवा बस्तियों में निर्धन बच्चों को भारतीय संस्कृति की शिक्षा देने के लिए पुरे प्रदेश में अभियान चलाया जा रहा है, इसके अंतर्गत सेवक बस्ती में जन सहयोग से शिक्षा संस्कार केन्द्र संचालित किये जा रहे हैं, जिसमें बच्चों को भारतीय संस्कृति के साथ शिक्षा एवं शारीरिक शिक्षा दी जाती है।

भैरूंदा में माधव बस्ती में सेवा भारती के द्वारा शिक्षा केंद्र खोला जाएगा, इसके लिए क्षेत्र के समाज सेवी गोपाल पटेल ने अपने पिता स्वर्गीय बोदर जी पटेल की स्मृति में निज निवास पर ज्योतिबा फुले शिक्षा केंद्र निषाद बस्ती को 20,000/- रुपए की नगद राशि भेंट की।
इस राशि से माधव बस्ती में शिक्षा केंद्र खोला जाएगा, जिसका संचालन एक साल तक गोपाल पटेल, संजय पटेल के द्वारा दी गई राशि से किया जाएगा। इस अवसर पर भैरूंदा भाजपा मंडल अध्यक्ष आशीष शर्मा, गोपाल पटेल, सेवा भारती के पारस वर्मा, संतोष खंडेलवाल, संजय पटेल उपस्थित रहे।
