
बच्चों को सेफ इंटरनेट उपयोग एवं सुरक्षा संबंधित बिंदुओं पर बातें साझा की, साइबर अपराध, साइबर अपराध से बचाव के उपाय, साइबर हेल्पलाइन व साइबर क्राइम रिपोर्टिंग प्लेटफार्म की जानकारी दी गई।

भेरूंदा- पुलिस मुख्यालय द्वारा “सेफ क्लिक” साइबर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। उक्त अभियान को देखते हुए पुलिस अधीक्षक सीहोर दीपक कुमार शुक्ला के आदेशानुसार एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गीतेश गर्ग एवं अनुविभागीय अधिकारी दीपक कपूर के मार्गदर्शन में भैरुंदा थाना प्रभारी एवं पुलिस स्टॉफ द्वारा नगर भैरुंदा के शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भैरूंदा में साइबर सुरक्षा जागरूकता अभियान का कार्यक्रम किया गया। जिसमें बालिकाओं को सेफ क्लिक, सेफ इंटरनेट उपयोग, साइबर अपराध, साइबर अपराध से बचने के तरीके, आदि बिंदुओं पर चर्चा की गई। फेसबुक, इंस्टाग्राम, व्हाट्सएप आदि सोशल मीडिया के उपयोग करने में बरती जाने वाली सावधानियों, सुरक्षित उपयोग के बारे में भी चर्चा की गई।
उपरोक्त कार्यक्रम में शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भैरूंदा के प्राचार्य गंभीर सिंह, छात्राए एवं स्टॉफ सहित करीबन 100 लोग उपस्थित रहे।

इसी कड़ी में दिनांक 05 फरवरी 2025 को मिलन मैरिज गार्डन में महिलाओं को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के उपयोग के दौरान रखे जाने वाली सावधानियों, अपनाये जाने वाले सुरक्षात्मक उपायों के सम्बन्ध में, फायनेंसियल सिक्योरिटी, स्कैम के तरीकों, प्रायवेसी सेटिंग, सेफ वेब सर्च, फ्रॉड फ़ोन कॉल से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी साझा की गई। थाना प्रभारी भैरूंदा द्वारा महिलाए को सावधानी एवं सतर्कता के साथ इलेक्ट्रॉनिक गैजेट यूज़ करने के बारे में बताया गया। डाटा थेफ़्ट के बारे में बताया गया, साइबर क्राइम के दुष्परिणाम के बारे में बताया गया।
इसके बाद महिलाओ को बैनर पोस्टर, पम्पलेट वितरण व प्रदर्शन कर साइबर हेतु पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी एडवाइजरी से भी अवगत कराया गया।
