नर्मदा नदी में खनिज विभाग की कार्यवाही के बाद मजदूर व ट्रक ड्राइवर पहुंचे कलेक्टर कार्यालय…

पीड़ित मजदूरों व ट्रक ड्राइवरो ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर कलेक्टर को सौपा ज्ञापन…

सीहोर– लगातार भेरूंदा क्षेत्र के नर्मदा घाटों पर खनिज विभाग की कार्य़वाही से नाराज मजदूरों एवं ट्रक ड्राइवरो ने सीहोर कलेक्ट्रेट पहुंचकर धरना प्रदर्शन किया और नारेबाजी करते हुए माइनिंग अधिकारी द्वारा की गई कार्रवाई को लेकर सीहोर कलेक्टर को ज्ञापन सौपा।
मजदूरों ने आवेदन में उल्लेखित किया है कि नर्मदा से रेत निकालने पर पर माइनिंग विभाग के अधिकारी द्वारा उन्हें परेशान किया जा रहा है। सीहोर जिले के नर्मदा नदी के आस-पास के निवासी कई पीढ़ियों से नर्मदा में नियम अनुसार रेत निकालकर अपना जीवन यापन कर रहे हैं, किन्तु कुछ समय पूर्व खनिज विभाग सीहोर में अधिकारियों का बदलाव हुआ है, जिसके बाद से खनिज विभाग द्वारा हमें प्रताड़ित किया जा रहा है और हमारे रोजगार को छीना जा रहा है।

धरना-प्रदर्शन…

वही कहा कि हम सरकार के सभी नियमों का पालन करते हुए बालू रेत निकालकर गाड़ियों में लोड करते हैं एवं उस लोडिंग से प्राप्त राशि से अपने परिवार का जीवन यापन करते है, वर्तमान में पदस्थ खनिज विभाग एवं उनकी टीम द्वारा बार-बार गांव में आकर हमें धमकाया जा रहा है और हमें प्रताड़ित किया जा रहा है। जिसके कारण हम लोडिंग का काम नहीं कर पा रहे है। वही खनिज विभाग की प्रताड़ना से परेशान होकर 2000 से ज्यादा परिवार बेरोजगारी की कगार पर पहुंच गए हैं एवं आपने परिवार का भरण पोषण नहीं कर पा रहे है जो कि गरीब मजदूरों के परिवार पर भरण-पोषण पर एक बड़ा संकट आ गया है।

मजदूर व ट्रक चालक…

वही आवेदन मे उल्लेख किया कि मध्यप्रदेश सरकार, विशेष रूप में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव प्रदेश में रोजगार को बढ़ावा देने के लिए महत्वपूर्ण कार्य कर रहे हैं। उनके नेतृत्व में 24 एवं 25 फरवरी को भोपाल में ग्लोबल इन्वेस्टर समिट का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित देश के बड़े उद्योगपति एवं नेता शामिल हो रहे हैं। सरकार जब प्रदेश में रोजगार बढ़ाने के प्रयास कर रही है, तब खनिज विभाग के अधिकारी हमें बेरोजगार करने पर आमादा है, प्रदेश सरकार की मंशा के विपरीत है।
वही खनिज विभाग के अधिकारियों को उचित निर्देश जारी किए जाएं, ताकि हम मजदूर नियमों के दायरे में रहकर अपने परंपरागत कार्य को जारी रख सकें और हमारे परिवारों का जीवन-यापन प्रभावित न हो।
वही चेतावनी देते हुए कहा कि हमारी समस्याओं का समाधान नहीं किया गया, तो हम समस्त ग्रामीणजन भोपाल में 24 एवं 25 फरवरी को प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के समक्ष हाथों में तख्ती लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होंगे।

कलेक्टर बालागुरू के, सीहोर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!