प्रत्येक मंगलवार को जिले में विकासखंड एवं पंचायत स्तर पर आयोजित होगी जनसुनवाई…

जनसुनवाई में संबंधित अधिकारी-कर्मचारियों को उपस्थित रहने के कलेक्टर ने दिए निर्देश…

  • कलेक्टर बालागुरू के ने सभी एसडीएम को प्रत्येक मंगलवार को जिले में विकासखंड एवं ग्राम पंचायत स्तर पर जनसुनवाई आयोजित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने खंड स्तर पर आयोजित होने वाली जनसुनवाई के दौरान सभी एसडीएम एवं खंड स्तरीय अधिकारियों को कार्यालय में उपस्थित रहने एवं आवेदन तथा शिकायतों का निराकरण करने के निर्देश दिए हैं।

कलेक्टर बालागुरू के द्वारा जारी निर्देशानुसार ग्राम पंचायत स्तर पर आयोजित जनसुनवाई में संबंधित हल्का पटवारी, ग्राम पंचायत सचिव और रोजगार सहायक पंचायत मुख्यालय पर उपस्थित रहकर आमजनों के आवेदनों एवं शिकायतों का निराकरण करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!