लाड़कुई-सिंहपुर रोड पर पुलिया मे पड़ गड्ढा, अधिकारियो का इस ओर कोई ध्यान नही…

एसडीएम ने कहा, एमपीआरडीसी को अवगत कराकर, जल्द ही ठीक कराएंगे…

भैरूंदा– नगर क्षेत्र में करोड़ों की लागत से भैरुंदा से कोसमी मार्ग का निर्माण कार्य कराया गया है, लेकिन रोड कई स्थानो से क्षतिग्रस्त होने लगा है तो वही ग्राम लाड़कुई सिंहपुर के मध्य सीहोर रोड मालवीय वेयरहाउस से सामने बनी पुलिया मे एक गड्ढे हो गया है, जिससे आवाजाही मे राहगीरो को परिशानी का सामना करना पड़ रहा है। 

पुलिया मे पड़ गड्ढा…

वही भेरूंदा से कोसमी मार्ग व पुलिया मे हुए गड्ढे को लेकर एमपीआरडीसी के अधिकारी को कई बार अवगत भी कराया गया, लेकर इस ओर उनका ध्यान होता नजर नही आ रहा है।

लाड़कुई पुल मे निकले सरिये, अनावश्यक रूप से खडे रहते है वाहन.. लगता है जाम…

   बता दे कि एमपीआरडीसी द्वारा कोसमी से लेकर भैरूंदा तक सीसी रोड का निर्माण कराया गया है, लेकिन रोड मे कई स्थानो पर गड्ढे हो गये तो वही मालवीय वेयरहाउस के सामने बनी पुलिया के मध्य एक गड्ढा हो गया, जिसको लेकर कई पर एमपीआरडीसी अधिकारी व इन्जीनियर को भी अवगत कराया गया, लेकर इस ओर ध्यान नही दिया जा रहा, जिससे आए दिन मोटरबाइक चालक के गिरने की जानकारी प्राप्त हो रही है, तो वही बडे वाहन चालको को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

एसडीएम, मदनसिंह रघुवंशी भैरूंदा 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!