
किसान संघ ने कहा “अधिकारी नहीं चाहते” किसानों के लिए नई मंडी का निर्माण हो…
भेरूंदा- नगर मे कृषि उपज मंडी छोटी होने के चलते किसानो की परेशानी को देखते हुए, प्रदेश सरकार ने नई कृषि उपज मंडी निर्माण के लिए ग्राम राला के पादीपुरा में 29 एकड़ जमीन अवंटीत की है, जिसमे एक आधुनिक हाईटेक मंडी के निर्माण के लिए मंजूरी भी दी गई है और जिसका टेंडर भी हो चुका है।
परंतु तीन महा का समय गुजर जाने के बाद भी नई कृषि उपज मंडी का निर्माण कार्य शुरू नहीं किया गया। जिसके चलते किसान स्वराज संगठन ने मंडी के निर्माण को लेकर कई सवाल खड़े किए हैं।
किसान संघ का कहना है कि अधिकारियों की अनदेखी के चलते कृषि उपज मंडी के निर्माण में देरी हो रही है, अगर प्रशासन ने जल्द ही मंडी निर्माण का कार्य शुरू नहीं किया तो किसान स्वराज संगठन एक बार फिर भेरूंदा में बड़ा आंदोलन करने को मजबूर होगा।
गजेंद्र जाट, प्रदेश अध्यक्ष किसान स्वराज संगठन
वही जब मीडिया ने मंडी सचिव विलियम जॉर्ज से बात की तो उनका कहना है कि पुराने लेआउट में कुछ चेंज करवाया गया है, जल्दी ही नया लेआउट मिल जाएगा और हमारे द्वारा शीघ्र ही मंडी निर्माण का कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
विलियम जॉर्ज, मंडी सचिव भेरूंदा
