कुबेरेश्वर धाम रूद्राक्ष महोत्सव को देखते हुये व्यवस्थाओं के संबंध में बैठक का आयोजन…

सीहोर- कुबेरेश्वर धाम रूद्राक्ष महोत्सव जो कि दिनांक 25 फरवरी से 03 मार्च तक आयोजित किया जायेगा। पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार शुक्ला द्वारा वर्चुअल मीटिंग के दौरान आवश्यक दिशा निर्देश दिए गये। कुबेरेश्वर धाम की सम्पूर्ण व्यवस्था पर चर्चा, मार्ग व्यवस्था, रूट डायवर्जन, बल संसाधन की आवश्यकता के संबंध में चर्चा की गई।

कुबेरेश्वर धाम व्यवस्था के दौरान ग्राम रक्षा समिति के सदस्यों एवं ग्राम कोटवारों का उपयोग किया जाएगा, अपराधिक तत्वों पर निगाह रखी जाये, महिला बच्चियों की सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया जाए, सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के विशेष प्रयास हो। हाईवे पेट्रोलिंग, रात्रि गस्त निर्भया पेट्रोलिंग आदि कराई जावे, वही अपराध नियंत्रण पर विशेष ध्यान दिया जाए।

इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीहोर गीतेश गर्ग, समस्त एसडीओपीगण, समस्त थाना प्रभारीगण एवं रक्षित निरीक्षक सीहोर, सूबेदारगण, यातायात प्रभारी, एवं जिला विशेष शाखा प्रभारी उपस्थित रहे।

आसूचना संकलन के कर्मचारियों की बैठक का आयोजन

दिनांक 21-02-2025 को पुलिस अधीक्षक सीहोर दीपक कुमार शुक्ला ने जिले में पदस्थ सभी आसूचना संकलन में लगे अधिकारी/कर्मचारियों की वर्चुअल बैठक का आयोजन किया गया।
बैठक में आसूचना संबंधी महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर चर्चा हुई और आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये।
जिसमें आगामी त्यौहारों (महाशिवरात्रि एवं रुद्राक्ष महोत्सव ) पर सम्पूर्ण व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा आवश्यकतानुसार ग्राम रक्षा समिति के सदस्य एवं ग्राम कोटवारों का उपयोग करने हेतु निर्देशित किया गया।
अवैध गतिविधियो जैसे मादक पदार्थ अवैध शराब गोवंश के अपराध आदि पर नियंत्रण सूचनाओं का आदान-प्रदान तथा जो भी सूचनायें प्राप्त होती हैं उन पर त्वरित कार्यवाही के निर्देश दिये गये।
उक्त बैठक में सभी थानों के आसूचना कार्य में लगे कर्मचारी, प्रभारी विशेष शाखा एवं प्रभारी जिला विशेष शाखा आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!