2025 केंद्रीय बजट लोकहितकारी एवं प्रत्येक वर्ग के लिए बड़ी राहत देने वाला – रवि मालवीय

भैरूंदा- विगत दिन कृषक संगोष्ठी भवन में प्रबुद्धजन सम्मेलन आयोजित हुआ, जिसमें 2025 में केंद्रीय बजट प्रस्तुत होने पर कार्यकर्ताओं से संवाद हुआ।इस बजट में देश की अर्थव्यवस्था को गति देने, बुनियादी ढांचे के विकास और सामाजिक कल्याण योजनाओं को सशक्त बनाने पर विशेष जोर दिया गया है।बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री ने कहा, “यह बजट आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जिसमें सभी वर्गों के विकास का ध्यान रखा गया है।” सरकार ने कृषि, शिक्षा, स्वास्थ्य, स्टार्टअप्स और रोजगार सृजन के लिए कई नई योजनाओं की घोषणा की ग्रामीण और शहरी बुनियादी ढांचे के लिए किसानों का योजना के तहत विशेष प्रोत्साहन, आयकर स्लैब में संभावित राहत, जिससे मध्यम वर्ग को लाभ मिलेगा।

डिजिटल इंडिया और स्टार्टअप्स को बढ़ावा देने के लिए नई नीतियाँ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस बजट को “विकासोन्मुख और समावेशी” बताते हुए कहा कि इससे देश की आर्थिक प्रगति को नया आयाम मिलेगा। पूर्व जिला अध्यक्ष रवि मालवीय के मंडल के समस्त प्रबुद्धजनों के समक्ष बजट से जुड़ी हुई सारी जानकारी विस्तार से बताई, उन्होंने कहा कि इस बजट से किसानों को अत्यंत लाभ होगा एवं जो युवा उद्यमी है, उनके लिए विशेष लाभकारी है, उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रत्येक गांव में जाकर हर एक व्यक्ति को बजट के लाभ एवं जानकारी देना है, डबल इंजन की सरकार ने हमेशा जनता की प्रगति एवं विकास के अपना अमूल्य योगदान प्रदान किया।

वही मंडल अध्यक्ष आशीष शर्मा ने कार्यकर्ताओं एवं युवाओं को रोजगार एवं उद्यम पर लगने वाले टैक्स के बारे में बताया, नगर परिषद अध्यक्ष मारुति शिशिर ने बजट से जुड़ी हुई एक-एक बाते कार्यकर्ताओं के समक्ष प्रस्तुत की।

वही कार्यक्रम में मुख्य रूप से जितेंद्र गौड़, चंद्रकांत खंडेलवाल, महेश खंडेलवाल, तुलसीराम पंवार, प्रेमनारायण पठारी, विशाल खंडेलवाल, कैलाश धावरे, बबलू शाहिद पटेल, विनोद कंगाली, अमित मीणा, दीनबंधु कुशवाह, गौरीशंकर कुशवाह, राजेंद्र सोनी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!