ई-मंडी ऐप से किसानों को फसल बेचने में होगा फायदा..

भैरूंदा – मध्य प्रदेश सरकार ने 42 बी ग्रेट मंडियों को 01 जनवरी से ऑनलाइन कर दिया है, जो एक मार्च से पूर्णता ऑनलाइन हो जाएगी। किसान की फसल का क्रय विक्रय से भुगतान तक सभी प्रोसेस ऑनलाइन रहेगी, जिसके माध्यम से किसान आसानी और पारदर्शिता के साथ अपनी फसल बेच सकेंगे, इसके लिए सरकार ने एक ई-मंडी एप भी शुरू किया है। जिसके माध्यम से किसान घर बैठे ही फसल की ऑनलाइन मंडी प्रवेश पर्ची बना सकता है, जिसे दिखाकर मंडी में प्रवेश पाकर आसानी से अपनी फसल का विक्रय कर सकता है।

आपको बता दे कि इस ऑनलाइन प्रक्रिया में व्यापारियों को भी कागजी कार्यवाही से मुक्ति मिलेगी, वहीं किसानों की फसल का मंडी में प्रवेश से लेकर भुगतान तक का डाटा ऑनलाइन रहेगा, इसमें किसी तरह की गड़बड़ी की संभावना नहीं रहेगी।

वही भेरूंदा मंडी सचिव विलियम जोर्ज ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि भेरूंदा मंडी ऑनलाइन होने से किसानों को भी अपनी फसल बेचने में आसानी रहेगी, मंडी ऐप के माध्यम से किसान अपनी फसल कम समय में बिना परेशान हुए बेच सकेंगे, हमने किसानों को जागरूक करने के लिए जगह-जगह फ्लेक्स लगवाए हैं, जिससे किसान अधिक से अधिक ई-मंडी ऐप के माध्यम से अपनी फसल बेच सके।

विलियम जोर्ज, मंडी सचिव भेरूंदा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!