
सीहोर- आज दिनांक 10 मार्च2025 को पीटीसी इन्दौर से स्थानांतरण पर श्रीमति सुनीता रावत द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीहोर का पदभार ग्रहण किया गया।

इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक सीहोर दीपक कुमार शुक्ला द्वारा गीतेश गर्ग, अति. पुलिस अधीक्षक सीहोर का स्थानांतरण अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जिला धार होने पर विदाई समारोह आयोजित कर विदाई दी गई एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

इस अवसर पर नवागत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीहोर श्रीमति सुनीता रावत, नगर पुलिस अधीक्षक सीहोर निरंजन सिंह राजपूत, एसडीओपी सीहोर सुश्री पूजा शर्मा, डीएसपी एलआर विजय अंभौरे, रक्षित निरीक्षक सीहोर उपेन्द्र यादव, थाना प्रभारी कोतवाली सीहोर रविन्द्र यादव, थाना प्रभारी मण्डी निरीक्षक माया सिंह, थाना प्रभारी महिला निरीक्षक मो. अंसारूल हक खान, सूवेदार यातायात प्रभारी बृजमोहन धाकड़, सूबेदार अजय भिरे, एवं पुलिस अधीक्षक कार्यालय की विभिन्न शाखाओं एवं पुलिस लाईन में पदस्थ अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

