त्योहारों को दृष्टिगत रखते हुए आसूचना संकलन में लगे कर्मचारियों की वर्चुअल बैठक का आयोजन…

सीहोर- दिनांक 10 मार्च 2025 को पुलिस अधीक्षक सीहोर दीपक कुमार शुक्ला ने जिले में पदस्थ सभी आसूचना संकलन में लगे अधिकारी/कर्मचारियों की वर्चुअल बैठक का आयोजन किया गया।

बैठक में आसूचना संबंधी महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर चर्चा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। जिसमें आगामी त्यौहारों (होली एवं रंगपंचमी, ईद, रमजान) पर सम्पूर्ण व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा आयोजकों के साथ समन्वय स्थापित कर बैठक आयोजित करने हेतु निर्देशित किया गया।
अवैध गतिविधियो जैसे अवैध मादक पदार्थ, अवैध शराब, गोवंश, जुआ, सट्टा के अपराध आदि पर नियंत्रण हेतु सूचनाओं का आदान-प्रदान तथा जो भी सूचनायें प्राप्त होती हैं उन पर त्वरित कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये।
उक्त बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीहोर श्रीमती सुनीता रावत, प्रभारी विशेष शाखा एवं प्रभारी जिला विशेष शाखा, सभी थानों के आसूचना कार्य में लगे कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!