
भैरुंदा- गर्मी का मौसम आते ही जलस्तर गिरने से पानी का संकट गहराने लगता है। वही शासन द्वारा चलाई जा रही नल-जल योजना के तहत भी ग्रामीणों को पानी नहीं मिल रहा है। जिसके चलते ग्रामीणों द्वारा की गई, शिकायत के बाद भी सुनवाई नहीं होने से अब ग्रामीणों में आक्रोश देखा जा रहा है।

मामला भैरुंदा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम लाड़कुई का है। जहां पर नल-जल योजना के तहत ग्रामीणों को पानी नहीं मिल रहा है। गर्मी के मौसम में पीने के पानी के संकट से रहवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लाड़कुई बस स्टैंड मुख्य मार्ग का निर्माण कार्य प्रगति पर है। ठेकेदार द्वारा रोड की खुदाई के दौरान नल-जल योजना द्वारा डाली गई पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हो गई है। जिससे पानी की समस्या गहरा गई है। जिसको लेकर ग्रामीणों द्वारा ब्लॉक स्तर के अधिकारियों के साथ सरपंच-सचिव व नल-जल योजना के अधिकारियों को भी अवगत कराया गया। लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है। जिसके चलते ग्रामीणों को पानी नहीं मिल रहा है।
शिकायत के बाद भी समस्य जस की तस –
मुकेश साहू, कमलेश मालपानी के साथ कई ग्रामीणो का कहना है कि लगभग एक माह का समय हो गया है, लेकिन इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। पानी नही मिलने की शिकायत सीएम हैल्पलाइन 181, ग्राम पंचायत व नल-जल योजना के अधिकारियो को भी की गई, लेकिन कोई सुनवाई नही हो रही है। वही मंगलवार को जनसुनवाई मे सीहोर कलेक्टर को आवेदन देने की बात की जा रही है।
मुकेश साहू, ग्राम लाड़कुई
