बुधनी तहसील कार्यालय में मां बेटे ने किया हंगामा…

बुधनी- बुधनी में मां और बेटे ने अपने खेत में रास्ता न होने की समस्या को लेकर तहसील कार्यालय में हंगामा कर दिया। हंगामा की सूचना पर मौके पर पहुंची हंड्रेड डायल गाड़ी के नीचे लेटकर अपनी मांग मनमाने की कोशिश की।

दरअसल बुधनी निवासी जसवंत नागर एवं उनकी 80 वर्षीय मां तहसीलदार कार्यालय बुधनी में अपने खेत के रास्ते की गुहार लगाने पहुंचे थे, किसान परिवार का आरोप है कि एक निजी कंपनी ने अधिकारियों की मिली भगत से पक्की दीवार खिंचवाकर उनके खेत में जाने का रास्ता बंद कर दिया है। रास्ता खुलवाने को लेकर हम बार-बार परेशान हो रहे हैं और अधिकारी हमारी उपेक्षा कर रहे हैं, मामले की सुनवाई नहीं कर रहे हैं।

इसी को लेकर किसान परिवार तहसील कार्यालय पहुंचा था,इसके बाद यह पूरा हंगामा खड़ा हो गया। तहसील कार्यालय में डायल हंड्रेड के नीचे लेट कर 80 वर्षीय वृद्ध मां और उसके बेटे ने लगभग आधा घंटे तक हंगामा किया।

हंगामे का बिडीओ वायरल…

गब्बू पटेल, किसान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!