शा.उ.मा.वि. पिपलानी से राष्ट्रीय कबड्डी चैंपियनशिप के लिए छात्रा का हुआ चयन…

भैरूंदा-  शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पिपलानी की कक्षा आठवीं छात्रा कु.बसकर परतें का चयन बिहार में होने वाली राष्ट्रीय कबड्डी चैंपियनशिप के लिए मध्य प्रदेश टीम में चयन हुआ।

 बता दे कि बुदनी क्षेत्र के भैरुंदा अंतर्गत पिपलानी  वनग्राम से आदिवासी बालिका का चयन होने से पूरे गांव में खुशी का वातावरण है, ग्राम पिपलानी में ग्राम वासियों द्वारा बालिका का स्वागत व सम्मान किया गया। 

ग्रामीणजनो ने किया सम्मान…

   वही बालिका के चयन से पूरे आदिवासी समाज में केवल बेटियों की शिक्षा को ही बढावा नहीं मिलेगा, साथ-साथ ग्रामीण परिवेश में खेलो के प्रति जागरूकता भी बढ़ेगी, सामान्य खेलों की अपेक्षा राष्ट्रीय चेंपियनशिप में चयनित होकर बालिका ने पूरे गांव ओर ब्लाक भैरूंदा के साथ साथ जिला सीहोर को भी गौरवान्वित किया हे।

  विद्यालय परिवार तथा ग्रामीणों ने बालिका का स्वागत कर बिहार में होने वाली राष्ट्रीय चैंपियनशिप के लिए विदाई दी। तो वही बालिका को चैंपियनशिप के लिए शुभकामनाएं दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!