07 वर्षीय सारा खान रख रही रोज़े, कर रही खुदा की इबादत…

भैरुंदा उम्र तो छोटी है लेकिन नीयत बड़ी है, तभी तो सिर्फ 07 साल की उम्र में सारा खान रोजे रखकर खुदा की इबादत कर रही है। भैरुंदा के समीपस्थ ग्राम सोठिया की एक सात वर्षीय बालिका ने गुरुवार को 26वां रोजा रखकर खुदा की इबादत की।

सारा खान के पिता आशिफ खान ने बताया कि भूख, प्यास की सख्ती बर्दाश्त करते हुए नेक दिली का सबूत दिया। सारा खान ने पीछे वर्ष भी रोजे रखकर खुदा की इबादत की थी और इस वर्ष भी वह संपूर्ण रोज़े रख रही है।

वही सारा खान ने कहा कि मम्मी, पापा व परिवार के अन्य सदस्य भी रोज़ा रखते हैं तथा पांच वक्त की नमाज अदा करते है, इसलिए वह भी प्रतिदिन रोज़े रखकर अल्लाह तआला का शुक्र अदा कर रही है।

इस प्रकार से रमजान माह में छोटी सी उम्र के बच्चों में भी रोज़ा रखने का उत्साह देखा जा रहा है। चिलचिलाती धूप व तेज गर्मी के बाद भी बच्चे रोजे रखने में पीछे नहीं रह रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!