समाजवादी पार्टी के राज्यसभा सांसद रामजी लाल सुमन के बयान से बबाल…

भैरुंदा – समाजवादी पार्टी के राज्यसभा सांसद रामजी लाल सुमन के राज्यसभा में राणा सांगा को लेकर अभद्र टिप्पणी किए जाने,पर बवाल मचा हुआ है। शुक्रवार को सीहोर जिले के भैरुंदा में सर्व राजपूत समाज द्वारा महामहिम राष्ट्रपति के नाम भैरूंदा एसडीएम मदनसिंह रघुवंशी को ज्ञापन सौपा।
SDM को ज्ञापन सौंपा….
बता दें कि राणा सांगा पर विवादित बयान देने की वजह से सपा के राज्यसभा सदस्य रामजी लाल सुमन सुर्खियों में बने हुए हैं। सपा सांसद रामजी लाल सुमन ने अपने भाषण में राणा सांगा को ‘गद्दार’ करार देते हुए ये दावा किया था कि उन्होंने मुगल बादशाह बाबर को इब्राहिम लोदी को हराने के लिए भारत में आमंत्रित किया था। इस बयान के बाद अब सर्व राजपूत समाज मे आक्रोश का माहौल व्याप्त है।
वही नीरज सिंह भाटी ने कहा कि समाजवादी पार्टी के एक नेता है रामजी लाल सुमन जिन्होंने देश की सर्वोच्च पंचायत संसद के अंदर एक बहुत ही गलत तरीके का वक्तव्य दिया है। मेवाड़ नरेश महाराणा संग्राम सिंह (राणा सांगा) जो अपने देश, सर्व समाज, हिंदुत्व के लिए अपने शरीर पर 80 घाव, एक हाथ, एक पैर के साथ भी अनेकों युद्ध लड़े और हिंदुत्व को और हिंदुस्तान को सदैव बचाए रखा ऐसे महान पुरुष पर बहुत ही अभद्र टिप्पणी कर सर्व हिंदू समाज एवं राजपूत समाज को अपमानित किया है और हमारे हिंदुस्तान की धरोहर एवं इतिहास को कलंकित करने का कृत्य किया है। किसी के विरोध में शुक्रवार को भैरुंदा में सर्व राजपूत समाज द्वारा भैरुंदा एसडीएम मदन सिंह रघुवंशी को महामहिम राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौपा। वही नीरज सिंह भाटी ने ये भी कहा कि हमे उम्मीद है, केंद्रीय संसद इस मामले में संज्ञान लेंगी और उचित कार्यवाही की जाएंगी।
नीरज सिंह भाटी
वही रेहटी में भी हिन्दू समाज द्वारा संसदीय कार्यप्रणाली में समाजवादी पार्टी के सांसद रामजी लाल सुमन ने मध्यकालीन भारत के महान योद्वा एवं हिन्दु पुरूष से संर्दभित राणा सांगा का गद्दार कहकर अपमान किया गया है, ये जो संवाद है ये घोर अंससदीय है इसी के विरोध में रेहटी में समस्त हिन्दु समाज ने राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौपा और कहा कि रामजी लाल सुमन की सांसद की सदस्यता रद्द की जाए, अन्यथा देश और संस्कृति की एकता के लिए हिन्दु समाज उद्दलित होगा।
