PM आवास योजना के लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र करेंगे प्रदान…

29 मार्च को भैरुंदा दौरे पर- केंद्रीय मंत्री शिवराजसिंह चौहान

भैरुंदा – नगर के सीएम राइज विद्यालय प्रांगण में मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व वर्तमान केंद्रीय कृषि व किसान कल्याण एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराजसिंह चौहान 29 मार्च,2025 को भैरुंदा पहुंचेंगे। जहां वह हितग्राही सम्मेलन सह प्रशिक्षण कार्यक्रम में शिरकत करेंगे ओर नवीन स्वीकृत आवास हितग्राहियों को स्वीकृत पत्रक प्रदान करेंगे। इसके अलावा वह कई निर्माण कार्यों का लोकार्पण भी करेंगे।

वही मीडिया को जानकारी देते हुए, भाजपा नेता व पूर्व सीहोर जिला अध्यक्ष रवि मालवीय ने बताया कि 29 मार्च को मध्यप्रदेश के जननायक मध्यप्रदेश के अभूतपूर्व मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री शिवराजसिंह चौहान भैरुंदा पधार रहे हैं। वह हजारों ग्रामीणों को प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को स्वीकृति पत्रक प्रदान करेंगे और करोड़ों की लागत से बनने वाले निर्माण कार्यों का लोकार्पण या भूमि पूजन भी करेंगे।

इन विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण

भैरूंदा में आयोजित इस कार्यक्रम में केन्द्रीय मंत्री द्वारा जनपद पंचायत भैरुंदा के 5139 हितग्राहियों एवं जनपद पंचायत बुदनी के 1375 हितग्राहियों कुल 6514 हितग्राहियों को लाभान्वित किया जावेगा। साथ ही लोक निर्माण विभाग के 4670.25 लाख, ब्रिज कार्पोरेशन विभाग के 2136.58 लाख, म.प्र. पर्यटन विभाग के 350.00 लाख एवं आरईएस के 302.00 लाख इस प्रकार कुल 7458.83 लाख रुपये के कार्यों का लोकार्पण किया जावेगा।

रवि मालवीय, भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष

कार्यक्रम में यह रहेंगे मौजूद

उक्त कार्यक्रम में केंद्रीय कृषि व किसान कल्याण एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराजसिंह चौहान के साथ क्षेत्र के विधायक रमाकांत भार्गव एवं प्रभारी मंत्री श्रीमती कृष्णा गौर भी उपस्थित रहेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!