
भैरूंदा- केंद्र में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार अपने एजेंडे पर लगातार खरी उतरती जा रही, इस क्रम में विगत दिनों संसद में पारित बक़्फ़ संशोधन विधेयक को सफलता पूर्वक पारित करवाया। इस क्रम में भाजपा कार्यकर्ता एवं अनेकों अल्पसंख्यक समुदायों के संगठनों ने इसका स्वागत करते नजर आये, इसे अल्पसंख्यक समुदाय के लिए बड़े बदलाव के रूप में सारे देश के सामने प्रस्तुत किया जा रहा हैं।

वही आज नगर के रेस्ट हाउस में भाजपा भैरुंदा मंडल के कार्यकर्ताओं की एक कामकाजी बैठक आयोजित की गई, जिसमे बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए, बैठक में आगामी दिवस में आयोजित होने वाले भाजपा स्थापना दिवस, भारत रत्न अंबेडकर जयंती, मंडल स्तरीय सम्मेलन पर मुख्य रूप से कार्ययोजना तैयार की गईं, जिसमे प्रत्येक बूथ स्तर पर स्थापना दिवस मनाने हेतु संयोजक एवं सह संयोजक निर्धारित किए गए, भाजपा पूर्व ज़िलाध्यक्ष रवि मालवीय ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा भाजपा का कार्यकर्ता राष्ट्र को प्रथम मानकर कार्य करता है, नित निरंतर सकारात्मक प्रभाव से कार्य करता है आगामी समस्त कार्यक्रमों के लिए कार्यकर्ता से आव्हान किया कि आप सभी कार्यक्रम पूरी निष्ठा से करेंगे, कार्यकर्ता को बूथ स्तर पर स्थापना दिवस मनाने एवं हितग्राहियों से संपर्क करते हुए, पार्टी गतिविधियों पर चर्चा की तथा डॉ. अम्बेडकर की जन्मजयंती पर बाबा साहेब की मूर्ति पर माल्यार्पण करने और स्वच्छता एवं जलाशयों की सफाई सहित बाबा साहब की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए निम्न विषयों पर अपनी बात रखी। इस अवसर पर मारुति शिशिर नगर परिषद अध्यक्ष के द्वारा बक्फ बोर्ड विधेयक पारित किया गया। इसके लिए राष्ट्र मोदी जी का सदैव आभारी रहेगा। मंडल के अध्यक्ष आशीष शर्मा ने सभी का स्वागत सम्मान किया एवं आगामी कार्ययोजना पर प्रकाश डाला।
इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। बूथ स्तर पर स्थापना दिवस मनाए जाने हेतु इस कार्यक्रम के संयोजक के रूप चन्द्रकांत खण्डेलवाल सह संयोजक के रूप में महेन्द्र परिहार एवं सत्यनारायण यादव अम्बेडकर जयंती समारोह के संयोजक के रूप में राजेश पंवार एवं सह संयोजक महेश मेहरा और कैलाश धावरे को नियुक्त किया गया। बैठक समापन के बाद बक़्फ़ संशोधन विधेयक पर अपनी पार्टी की विजय को लेकर एक दूसरे को मिठाई खिलाते हुए जश्न मनाया।
इस दौरान चंद्रकांत खण्डेलवाल, विनोद कंगाली, राजेश पाराशर, राजेश पंवार, अनिता लखेरा, मंडलाध्यक आशीष शर्मा, महेंद्र परिहार, इंदु मालवीय, गौरीशंकर कुशवाह, सतीश कीर, रिक्की अग्रवाल, नीतू पटेल, रवि पवार, आर्जव शर्मा, राजेंद्र सोनी, विशाल साहू सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
ग्राम लाड़कुई में भी भाजपा की कामकाजी बैठक हुई संपन्न-

आज इसी क्रम मे भारतीय जनता पार्टी मंडल लाडकुई में भी आगामी 06 अप्रैल को पार्टी के स्थापना दिवस एवं 14 अप्रैल को संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती एवं गांव चलो बस्ती चलो अभियान सहित अन्य विषयों पर बैठक में महत्त्वपूर्ण चर्चा की गई।
बैठक में मुख्य रूप से सलकनपुर मंडल के पूर्व मंडल अध्यक्ष प्रेम नारायण मीणा, लाडकुई मंडल के पूर्व मंडल अध्यक्ष श्याम सिंह ठाकुर, डॉ. सुभाष शर्मा सहित कार्यकर्ता पदाधिकारी गण, सभी मोर्चे के मंडल अध्यक्ष उपस्थित रहे।

