कक्षा 10वीं का 97 तो 12वीं का 99 फ़ीसदी रहा परीक्षा परिणाम –

72 वर्षों के स्कूल इतिहास का उत्कृष्ट परिणाम सांदीपनि (सीएम राइज) विद्यालय के विद्यार्थियों ने मारी बाजी…

भैरुंदा- सांदीपनि (सीएम राइज) विद्यालय ने अभी तक का सबसे उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम दिया है। स्कूल के 72 वर्षों के इतिहास में अभी तक का यह सबसे अच्छा परिणाम है। कक्षा 10 एवं 12 के विद्यार्थियों ने शिक्षकों की मेहनत व उनकी लगन के दम पर पूरे जिले में संस्था का परचम लहराया है। कक्षा 12वीं का परीक्षा परिणाम 99 फ़ीसदी तो कक्षा 10वीं का 97 फ़ीसदी रहा है।

बता दे कि वर्ष 1953 में नगर में इस विद्यालय की स्थापना हुई थी और पिछले दिनों राज्य शासन के द्वारा इसका उन्नयन करते हुए, इसे सीएम राइज स्कूल में तब्दील कर दिया था। बीते वर्ष भी संस्थान नें उत्कृष्ट परिणाम दिया था। इस दौरान एक विद्यार्थी ने प्रदेश की प्रवीण्य सूची तो एक ने जिले की सूची में अपना नाम दर्ज कराया था।

हालांकि इस वर्ष संस्था का कोई विद्यार्थी जिले व प्रदेश की सूची में शामिल तो नहीं हुआ। लेकिन संस्था में दर्ज विद्यार्थी उच्चतम अंकों से पास हुए हैं। संस्था के प्राचार्य शैलेंद्र लोया ने बताया कि हमें अपने विद्यार्थियों के शानदार प्रदर्शन पर गर्व है। यह परिणाम हमारी कड़ी मेहनत और समर्पण का परिणाम है। हम अपने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हैं। विद्यालय आगे भी अपने विद्यार्थियों को उत्कृष्ट शिक्षा प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। विद्यालय नए शैक्षिक सत्र में भी अपने छात्रों के लिए विभिन्न गतिविधियों और प्रतियोगिताओं का आयोजन करेगा। सांदीपनि विद्यालय भैरूंदा के इस शानदार प्रदर्शन से स्पष्ट है कि विद्यालय उत्कृष्ट शिक्षा प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है और आगे भी अपने छात्रों के उज्ज्वल भविष्य के लिए काम करता रहेगा।

कक्षा 10वीं का 97 तो 12वीं का 99 फ़ीसदी रहा परीक्षा परिणाम –

संस्था का परीक्षा परिणाम इस वर्ष सबसे अच्छा रहा है। संस्थान ने जिले में अपना नाम रोशन किया। कक्षा 10वीं का परिणाम 97 तो 12वीं का 99 फीसदी रहा है। कक्षा 10वीं के कुल 70 विद्यार्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए थे। जिसमें से 58 विद्यार्थी प्रथम श्रेणी में तो 10 विद्यार्थी द्वितीय श्रेणी में उत्तीर्ण हुए। मात्र दो विद्यार्थी ही फेल हुए हैं। कक्षा 12वीं के 144 विद्यार्थी दर्ज थे, जिसमें से 143 विद्यार्थी परीक्षा में बैठे थे। जिसमें से 141 विद्यार्थी प्रथम श्रेणी में एक विद्यार्थी द्वितीय श्रेणी में उत्तीर्ण हुआ है। मात्र एक विद्यार्थी ही इस परीक्षा में फेल हुआ है। राज्य सरकार के द्वारा चलाई जा रही मेधावी छात्र योजना के तहत 75 फीसदी से अधिक अंक पाने वाले विद्यार्थियों को लैपटॉप दिए जाने की योजना का लाभ भी इस संस्था के 94 छात्र उठाएंगे। जिनके द्वारा 75 फीसदी से भी अधिक अंक प्राप्त किए गए हैं। कक्षा 10वीं में दीपाली मालवीय ने 95.8 व कु.अल्फिया खान 95.6 फीसदी व कक्षा 12वीं के कृषि संकाय के छात्र योगेश ने सबसे अधिक 91.4 फीसदी अंक प्राप्त किए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!