भैरूंदा- दिनांक 11 मई 2025 को भैरूंदा के ग्राम लाड़कुई मे आगामी कार्यक्रम को दृष्टिगत रखते हुए ग्राम की मुख्य गढ़ी में भाजपा मंडल लाड़कुई ने पदाधिकारी अभिनंदन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

जिसमें पूर्व जिला अध्यक्ष रवि मालवीय, जिला मंत्री जीतू गौड, मंडल अध्यक्ष पवन मीना, पूर्व मंडल अध्यक्ष श्यामसिंह ठाकुर सहित भाजपा कार्यकर्ता पदाधिकारी उपस्थित रहें। इस अवसर पर नवनियुक्त पदाधिकारियों का अभिनंदन किया, तो वही आगामी कार्यक्रम को लेकर विचार विमर्श किया गया।

वही पीएम श्री हायर सेकेंडरी स्कूल मे विकास कार्यो का भूमिपूजन किया गया। बता दे कि विगत वर्ष जल स्तर मे कमी के मध्यनजर स्कूल मे लगे हैंडपंप मे पानी की कमी होने के चलते, कुए का निर्माण कराया जा रहा है।

जिसका भूमिपूजन पूर्व जिलाध्यक्ष रवि मालवीय द्वारा किया गया तो वही खेल मैदान के चारो और पेपर ब्लॉक का कार्य भी प्रस्तावित है, जिसे ग्राम पंचायत द्वारा शीघ्र कराया जाएगा। इस अवसर पर पूर्व जिला अध्यक्ष रवि मालवीय, जिला मंत्री जीतू गौड, मंडल अध्यक्ष पवन मीना, पूर्व मंडल अध्यक्ष श्यामसिंह ठाकुर, ग्राम सरपंच स्वरूपसिंह बनवारी, पूर्व जनपद सदस्य अखलाक खान, अमित शर्मा, गोविंद मीणा, ग्राम सचिव अनिल पटेल, पवन महेश्वरी, शाला प्राचार्य विजय नागर, सहित शाला स्टाफ मौजूद रहा।
