भारतीय सैनिकों के सम्मान में विशाल तिरंगा यात्रा, सीहोर के विभिन्न मार्गो से निकाली गई…

आपरेशन सिंदूर की सफलता पर भारतीय सैनिकों के सम्मान में विशाल तिरंगा यात्रा भारतीय जनता पार्टी के द्वारा आज सीहोर के विभिन्न मार्गो से निकाली गई।

सीहोर- पहलगाम में पर्यटकों पर हुए आतंकी हमले के जवाब में देश की सेना द्वारा आतंकी ठिकानों को ध्वस्त किए जाने पर देश भर में तिरंगा यात्रा सेना के जवानों का सम्मान करने निकली जा रही है। शहर के टाऊन हाल से भारत माता की आरती कर लीसा टाकिज चौराहे तक तिरंगा यात्रा निकाली गई। जिसमें जनप्रतिनिधि, राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा, सीहोर विधायक सुदेश राय, बुधनी विधायक रमाकांत भार्गव, पूर्व जिलाध्यक्ष रवि मालवीय, पूर्व सैनिक सहित महिलाएं, स्कूली बच्चे एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

भारत माता की आरती

दरअसल भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के त्वरित निर्णय सेना को खुली छूट दिए जाने के बाद पहलगाम में हुए, आतंकी हमले का जवाब देश की सेना ने देकर पाकिस्तान मे आतंकी ठिकानों को ध्वस्त किया गया। साथ ही सीज फायर उल्लंघन के बाद पाकिस्तान के एयरबेस भी मिट्टी में मिला दिए गए।

सेना के पराक्रम पर पूरे देश में तिरंगा यात्रा निकाल सेना का सम्मान किया जा रहा है। शहर में भी धूमधाम के साथ तिरंगा यात्रा निकाली गई, इस दौरान पूर्व सैनिकों का जनप्रतिनिधियों द्वारा स्वागत किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!