बाइक तिरंगा यात्रा ग्राम लाड़कुई के विभिन्न मार्गो से निकाली गई…

आपरेशन सिंदूर की सफलता पर भारतीय सैनिकों के सम्मान में विशाल तिरंगा यात्रा भारतीय जनता पार्टी के द्वारा आज ग्राम लाड़कुई के विभिन्न मार्गो से निकाली गई।

भैरूंदा- पहलगाम में पर्यटकों पर हुए आतंकी हमले के जवाब में देश की सेना द्वारा आतंकी ठिकानों को ध्वस्त किए जाने पर देश भर में तिरंगा यात्रा सेना के जवानों का सम्मान करने निकली जा रही है। ग्राम लाड़कई के दुर्गा मंदिर बडा बाजार से बस स्टैंड तक तिरंगा यात्रा निकाली गई। जिसमें जनप्रतिनिधि, भाजपा कार्यकर्ता, पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।

दरअसल भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के त्वरित निर्णय सेना को खुली छूट दिए जाने के बाद पहलगाम में हुए, आतंकी हमले का जवाब देश की सेना ने देकर पाकिस्तान मे आतंकी ठिकानों को ध्वस्त किया गया। साथ ही सीज फायर उल्लंघन के बाद पाकिस्तान के एयरबेस भी मिट्टी में मिला दिए, सेना के पराक्रम पर पूरे देश में तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है। वही ग्राम लाड़कुई में भी धूमधाम के साथ तिरंगा बाइक यात्रा निकाली गई, भाजपा कार्यकर्ता, पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!