भैरूंदा- कलेक्टर बालागुरू के एवं जिला जनपद पंचायत सीईओ नेहा जैन ने भेरूंदा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम लाड़कुई पहुंचे, वही ग्राम के बड़ा बाजार मे पूर्व सीएम एवं केंद्रीय कृषि मंत्री श्री चौहान के प्रस्तावित कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया। ग्राम लाड़कई से भेरूंदा के बीच होने वाली सभाओं एवं कार्यक्रम को लेकर अधिकारियो से चर्चा की, इस दौरान कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर जरूरी दिशा निर्देश दिए।

बता दे कि 25 मई 2025 को पूर्व सीएम एवं केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराजसिंह चौहान द्वारा लाड़कुई से भैरूंदा तक पद यात्रा की जाएगी, जिसको लेकर प्रशासन द्वारा तैयारी की जा रही है।

वही आज कलेक्टर बालागुरु के एवं जिला जनपद सीईओ नेहा जैन द्वारा कार्यक्रम स्थल का दौरा कर जायजा लिया गया। इस दौरान भेरूंदा एसडीएम, तहसीलदार, जनपद सीईओ के साथ सभी विभागो के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
