निजी शैक्षणिक संस्थान में चलाया जा रहा निजी प्रकाशकों का सिलेवर्स, किसान स्वराज संगठन ने सौपा ज्ञापन…

भैरूंदा– सीहोर के भैरुंदा नगर में निजी विद्यालयों की मनमानी देखी जा रही है। यह संस्थान एनसीआरटी की पुस्तक की बजह निजी प्रकाशकों का सिलेवर्स का प्रयोग कर रहे है, इसके कारण अभिभावकों पर अतिरिक्त बोझ पड़ रहा है।

सौपा ज्ञापन…

किसान स्वराज संगठन ने भैरुंदा एसडीएम मदनसिंह रघुवंशी को सीहोर कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौपा। जिसमें बताया गया कि वेतमान समय मे भैरुंदा क्षेत्र के निजी शैक्षणिक संस्थानो में निजी प्रकाशकों की पुस्तको को पढाया जा रहा है। जबकि सभी स्कूल मध्यप्रदेश शिक्षा बोर्ड से संचालित है। एनसीआरटी का सिलेवर्स जहां 500/- रुपए तक मिल जाता है। तो वही निजी प्रकाशकों का सिलेवर्स 5000/- रुपए में मिल रहा है, जिससे अभिभावकों को बड़ा आर्थिक बोझ पड़ रहा है।
इस पूरे मामले को लेकर किसान स्वराज संगठन ने ज्ञापन सौपा। एसडीएम मदनसिंह रघुवंशी को कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपते हुए, सभी शैक्षणिक संस्थान में कक्षा 06 से 08 तक के सिलेवर्स एनसीआरटी के पढाने के आदेश दिए जाने की मांग की है।

भगवान सिंह, पालक व अध्यक्ष किसान स्वराज संगठन

मदनसिंह रघुवंशी, एसडीएम भैरुंदा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!