भैरुन्दा- प्रदेश में ग्रीष्म कालीन मूंग कटाई प्रारम्भ हो चुकी है और प्रदेश सरकार ने समर्थन मूल्य पर मूंग खरीदी हेतु पंजीयन कार्य प्रारंभ नही किया है। जबकि मूंग फसल में असीमित लागत और वर्तमान मंडी भाव से किसान चिंतित है। इसी विषय पर स्थानीय कांग्रेसियों ने मंडी रोड पर दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर पर सरकार को मूंग खरीदी हेतु सद्बुद्धि के लिए हनुमान चालीसा का पाठ किया। तथा बजरंगबली से प्रार्थना की के इस प्रदेश सरकार के मुखिया डाॅ.मोहन यादव और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान को किसान हित मे मूंग तुलाई का निर्णय करने की सद्बुद्धि प्रदान करे, जिससे किसान की मूंग फसल का उचित मूल्य मिले और वह ऋणी होने से बच सके।
किया हनुमान चालीस का पाठ…
जिला कांग्रेस के प्रवक्ता गोपाल शर्मा ने प्रेस नोट जारी करते हुए कहा कि ये सरकार लगातार किसानों को बुद्धू बना रही है। बड़े बड़े मंचो के साथ भाजपा ने अपने घोषणा पत्र में गेहूं खरीदी 2700 रुपये क्विंटल का वादा किया था। किंतु आज गेंहू को 2400 रुपये में बेचकर किसान स्वयं को ठगा हुआ महसूस कर रहा है। वही अब महंगी लागत पर पैदा हुआ मूंग भी सरकार खरीदने से बच रही है। हम सभी कांग्रेसी किसान हित को ध्यान रखकर सरकार की सद्बुद्धि के लिए ये आज हनुमान चालीसा का पाठ कर रहे है। हनुमान चालीसा पाठ में कांग्रेस प्रदेश सचिव विक्रम मस्ताल ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष देवीसिंह थारोल, गोपालपुर ब्लॉक अध्यक्ष अशोक भाटी, जिला कांग्रेस प्रवक्ता गोपाल शर्मा, लाड़कुई ब्लॉक अध्यक्ष चन्दर मीना, नगर कांग्रेस अध्यक्ष संतोष शर्मा, युवक कांग्रेस जिला अध्यक्ष संजय हवेली, संजीव अग्रवाल, करन जाट, मंगल सिंह चौहान राजेश पटेल छापरी, रमा पटेल, किशोर शर्मा, नितुल पंवार, अभिषेक पटेल, नारायण चौधरी, फूलचंद तंवर, दानु भाटी, रमेश पंवार सहित अन्य कांग्रेसियों ने इस सद्बुद्धि पाठ में भाग लिया।
