अखाड़ा बना लाड़कुई का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, सोमवार को भी ओपीडी रही बंद…

भैरुंदा- नगर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम लाड़कुई का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इस समय मैदानी अखाड़ा बना हुआ है। वही सोमवार को भी ओपीडी बंद रहने से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मे मरीज परेशान होते नजर आए।

मरीज होते रहे परेशान…

   बता दे कि विगत दिनो मेडिकल ऑफिसर डॉ.महेश पांडे के द्वारा यहां पर पदस्थ नर्सिंग ऑफिसर की मुख्य चिकित्सा अधिकारी सीहोर को लिखित शिकायत करते हुए कहां है कि नर्सिंग ऑफिसर, मेडिकल ऑफिसर सहित अस्पताल के स्टाफ से लगातार अभद्रता करती है।

कई बार मौखिक शिकायत करने के बावजूद भी कोई कार्यवाही नहीं होने के चलते मेडिकल ऑफिसर के द्वारा ओपीडी बंद किए जाने की चेतावनी के बाद गुरुवार से लेकर सोमवार तक भी ओपीडी बंद रही। लेकिन इस बीच इमर्जेसी मे एक डाक्टर की ड्यूटी लगाई गई, तो वही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाड़कुई में पदस्थ मेडिकल ऑफिसर व स्टाफ द्वारा नर्सिंग ऑफिसर के विरुद्ध आवेदन देकर कार्यवाही की मांग की गई।

इस दौरान लाड़कुई भाजपा मंडल अध्यक्ष पवन मीना भी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे, ओर मेडिकल ऑफिसर से मामले पर जानकारी ली, ओर समझाइश देकर ओपीडी चालू करने की बात कही, जिससे की स्वास्थ्य केंद्र मे आने वाले मरीज को स्वास्थ्य लाभ मिल सके।

  वही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाड़कुई मैं पहले ही स्टाफ का अभाव बना हुआ है। लाडक़ुई में एक साल के बॉन्ड पर आए चार डॉक्टर, डॉ. अनिमेष जैन, विजय चौहान, प्रिया सेन, इतिश्री ताम्रकर बिना सूचना के लापता हैं, बिना सूचना के लापता हैं। यहां पर दो मेडिकल ऑफीसर महेश पांडे व राजकुमार मीना के द्वारा स्वास्थ्य केंद्र की पूरी व्यवस्थाओं को संभाला जा रहा है।
     वही इस मामला मे जानकारी देते हुए, ब्लाक मेडिकल ऑफिसर डाॅ. मनीष सारस्वत ने बताया कि एक बार फिर हमारे द्वारा स्वास्थ्य केंद्र के स्टाफ व डॉक्टरो को समझाइए दी गई है, इस दौरान लाड़कुई मंडल अध्यक्ष भी हमारे साथ मौजूद है, इनके द्वारा जो भी शिकायत की गई है, इस वरिष्ठ कार्यालय तक पहुंचा दी गई है, अगर इसमे कोई दोषी पाया जाता है तो कार्यवाही की जाएगी। वही चार डॉक्टर जिस प्रकार से बिना की सूचना के चले गए है, उनको लेकर भी वरिष्ठ कार्यालय को अवगत कराया जा चुका है।

डाॅ.मनीष सारस्वत, सीबीएमओ भैरूंदा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!