शिविर का उद्देश्य सरकारी योजनाओं का लाभ आम जन तक पहुंचाना…

दिव्यांग को शिविर के माध्यम से दी व्हीलचेयर…

भैरुंदा – सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत नगर में तीन दिवसीय जन समस्या निवारण शिविर का आयोजन हुआ। शिविर का उद्देश्य सरकारी योजनाओं का लाभ आम लोगों तक पहुंचाना था।

     केंद्रीय कृषि व किसान कल्याण एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं मध्यप्रदेश मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव एवं विधायक रमाकांत भार्गव के निर्देशानुसार स्थानीय प्रशासन द्वारा एवं नगर परिषद अध्यक्ष मारुति शिशिर के मार्गदर्शन में जन समस्या निवारण सिविर का आयोजन किया गया।

    जिसमें रामदयाल पवार निवासी वार्ड -4 को चलने-फिरने में परेशानी की बात नगर परिषद अध्यक्ष मारुति शिशिर को बताई। जिसको लेकर नगर परिषद अध्यक्ष ने शासन द्वारा स्वीकृत कराई व्हीलचेयर रामदयाल पवार को उपलब्ध कराई गई।

    इस अवसर पर नगर परिषद अध्यक्ष मारुति शिशिर, पूर्व उपाध्यक्ष राजेश पवार, अनुसूचित जाति प्रदेश सह मीडिया प्रभारी कैलाश धावरे, वार्ड पार्षद अनुपम गौंड, ओमप्रकाश पवार एवं स्थानीय वार्ड वासी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!