रिक्त स्थान भरने सोमवार, बुधवार एवं शुक्रवार को संस्था स्तर पर काउंसलिंग की जायेगी।
अमित शर्मा, लाड़कुई/भैरूंदा
भैरूंदा – शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज भैरुंदा में संचालित तीन वर्षीय डिप्लोमा पाठ्यक्रमों कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड टेलीकम्यूनिकेशन इंजीनियरिंग, सिविल इंजीनियरिंग एवं टेक्सटाइल टेक्नोलॉजी ब्रांच में द्वितीय चरण की प्रवेश प्रक्रिया के उपरांत शेष रहे रिक्त स्थानों की पूर्ति के लिए संस्था स्तर पर कॉलेज लेवल काउंसलिंग के लिए ऑनलाइन पंजीयन 18 जून से प्रारंभ हो गए हैं। दसवीं कक्षा उत्तीर्ण इच्छुक विद्यार्थियों को पंजीयन के उपरांत प्रवेश का पहला अवसर 02 जुलाई 2025 को दिया जायेगा। इसके बाद रिक्त स्थान भरने तक प्रत्येक सप्ताह सोमवार, बुधवार एवं शुक्रवार को संस्था स्तर पर काउंसलिंग की जायेगी। तकनीकी शिक्षा विभाग भोपाल द्वारा काउंसलिंग की अंतिम तिथि 14 अगस्त 2025 तय की गई है। प्रवेश के इच्छुक विद्यार्थी काउंसलिंग के माध्यम से संस्था में उपस्थित होकर प्रवेश प्रक्रिया में सम्मिलित होकर प्रवेश प्राप्त कर सकते हैं।
