आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल…
भैरूंदा- दिनांक 10.06.2025 को फरियादी ने थाना उपस्थित होकर रिपोर्ट की उसकी नाबालिक बेटी घर से बिना बताए कही चली गई, जिसकी कई स्थानो पर तलाश की गई, लेकिन कोई जानकारी नही मिली। फरियादिया की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 325/25 धारा – 137(2) बीएनएस मामला पंजीबध्द कर विवेचना मे लिया गया।

वही सीहोर पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार शुक्ला के द्वारा घटना की गम्भीरता को देखते हुए नाबालिक बालिका को त्वरित दस्तयाब की कार्यवाही करने के निर्देश दिए, निर्देशों के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमति सुनिता रावत व एसडीओपी विजय अंभोरे से मार्गदर्शन प्राप्त कर थाना प्रभारी भैरूंदा घनश्याम दांगी द्वारा अपृहरता व संदेही की तलाश हेतु टीम गठित की गई। टीम द्वारा मुखबिर सूचना व अन्य तकनीकी सहायता प्राप्त कर अपृहरता को दिनांक 23.06.25 को छिंदवाड़ा से सकुशल दस्तयाब किया गया। नाबालिक से लिए गए कथन में आरोपी मोहन जांघेला उम्र 21 साल निवासी मंडला द्वारा शादी का कहकर नाबालिक को बहला फुसलाकर घर से ले जाना एवं पीड़िता के साथ संबंध बनाए जाना बताने पर प्रकरण में बलात्कार एवं पॉक्सो एक्ट का इज़ाफ़ा कर आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश कर जेल दाखिल कराया गया। इस कार्यवाही में एसआई पूजा सिंह, ASI सुंदर सरयाम, प्र.आर. भुवनेश्वर, आर. आनंद की विशेष भूमिका रही।
