सुपरवाइजर हसीब खान हुआ घायल, गंभीर हालत में किया गया भोपाल रेफर…
अमित शर्मा, लाड़कुई/भैरूंदा
भैरूंदा- बुदनी के भैरूंदा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम लाड़कुई में बन रहे फोरलेन रोड निर्माण के दौरान सुपरवाइजर हसीब खान निवासी नेहरू गांव निवासी 65 वर्ष हादसे का शिकार हो गये, इस घटना मे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
बताया जा रहा है कि नेहरू गांव निवासी सुपरवाइजर हसीब खान को कोई अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मारी दी, इस टक्कर से सुपरवाइजर हसीब घायल हो गए और उन्हें गंभीर चोटें आई। वही गंभीर रूप से घायल सुपरवाइजर को लाड़कुई के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद भोपाल रेफर किया गया।
