थाना गोपालपुर पुलिस द्वारा 6 माह से भटक रही मानसिक रुप से कमजोर महिला को परिजनो के सुपुर्द किया…

अमित शर्मा, लाड़कुई/भैरूंदा
गोपालपुर – थाना अन्तर्गत ग्राम बचगाँव के सरंपच द्वारा थाना प्रभारी गोपालपुर व एसडीएम भैरुंदा को सूचना दी गई, कि एक अनजान महिला गाँव मे भटक रही है, जो मानसिक रूप से विक्षिप्त लग रही है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए सूचना से वरिष्ठ अधिकारियो को अवगत कराया गया व थाना गोपालपुर की 100 डायल वाहन को तुरन्त ग्राम बचगांव रवाना किया एवं वहा से उक्त महिला को आशा कार्यकर्ता की मदद से थाना लेकर आये। महिला से नाम पता पुछने पर महिला ने अपना नाम सिलावा पिता गामा चौहान उम्र 40 साल निवासी तारिबडा बंजरिया जिला बलिया उत्तरप्रदेश का होना बताया ओर ट्रेन से गलत स्टेशन पर उतरने पर रास्ता भटक जाना बताया। महिला की भाषा पूर्ण रुप समझ नही आने व महिला का थाना पर असहज महसुस होने से बलिया जिले उत्तर प्रदेश के सुभाष सोनी को बुलाया गया। जिसके द्वारा महिला से उसकी भाषा मे बात की जो महिला द्वारा सुभाष सोनी को संपूर्ण घटना क्रम बताया व सहज महसुस किया।

महिला से प्राप्त जानकारी के आधार पर संबंधित थाने पर सम्पर्क कर महिला के परिजनों के बारे जानकारी प्राप्त की गई व परिजनो से मोबाईल पर सम्पर्क किया गया। उनके द्वारा बताया कि महिला को लेने आने में कुछ समय लगेगा तो पुलिस द्वारा महिला की सुरक्षा को ध्यान मे रखते हुए महिला को महिला आश्रय भवन मिसरोद भोपाल में सुरक्षित छोडा गया। वही उक्त महिला को महिला आश्रय भवन से उसके पति अनिल के सुपुर्द किया गया।

सहरानीय योगदान

थाना प्रभारी निरी. महेन्द्र सिंह गौड़, उनि लवेश कुमार, प्रआर, राधेश्याम चौहान, प्रआर, शिवनारायण वर्मा, आर.संजय सिंह राजपूत आर. विवेक राजपूत (थाना मिसरोद, भोपाल), आशा कार्यकर्ता अनिताबाई ग्राम बचगाँव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!