अमित शर्मा, लाड़कुई/भैरूंदा
भैरूंदा- मध्यप्रदेश श्रमजीव पत्रकार संघ आज प्रदेश का सबसे बड़ा पत्रकार संगठन है, जिसने पत्रकारों के लिए हमेशा आवाज उठाने का काम किया है, हाल ही में श्रमजीव पत्रकार संघ द्वारा रतलाम में प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक कार्यक्रम 29 जून को आहूत किया गया था। वहीं प्रदेश अध्यक्ष के द्वारा नई कार्यकारिणी की घोषणा भी की गई, उसी क्रम मे पत्रकारों के लिए कई विषयों पर चर्चा की।
वही श्रमजीवी पत्रकार संघ के प्रदेश अध्यक्ष शलभ भदोरिया के आदेश व प्रदेश संगठन प्रभारी एवं प्रांताध्यक्ष से सम्बद्ध मो.अली के निर्देश पर 15 जुलाई 2025, मंगलवार को एक साथ सभी जिला एवं ब्लाक मुख्यालय में मुख्यमंत्री के नाम पोस्टकार्ड अभियान चलाया गया।

जिसमे सभी जिला एवं ब्लाक इकाई के पदाधिकारी द्वारा मुख्यमंत्री डाॅ मोहन यादव को मुरैना प्रदेश स्तरीय अधिवेशन के दौरान पत्रकारो के हित मे छ: सूत्रीय मांगो का ज्ञापन दिया गया था। ओर मुख्यमंत्री डाॅ यादव द्वारा वचन दिया गया था कि इन माॅगो को पूरा किया जाएगा, वही उनके दिए गए वचन की याद दिलाने हेतु नये नवाचार के माध्यम से डाॅ मोहन यादव के नाम पोस्टकार्ड अभियान चलाया गया है।
जिसमे उल्लेख किया गया है कि माननीय मुख्यमंत्री जी आपको स्मरण कराया जाता है कि आपको विगत 26 मार्च 2025 को मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के मुरैना महा-अधिवेशन में एक छः (6) सूत्रीय मांगो का ज्ञापन दिया था, आपने शीघ्र ही निराकरण का आश्वासन भी दिया था, लेकिन आज तीन माह बाद भी हम शून्य है, आपको स्मरण कराने हेतु अपनी छः सूत्रीय मांगो को इस पोस्टकार्ड में लिख रहे हैं।
1. पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करें।
2. मालवीय नगर स्थित पत्रकार भवन, जिसे दुर्भावना वश ‘कमलनाथ सरकार ने ध्वस्त कर दिया था, हमें वापस दिया जाए।3. श्रद्धा निधि के नियमों से अधिमान्यता की शर्त हटा दी जाए और उसे जीवन पर्यन्त जारी रखा जाए।
4. सभी जिलों में पत्रकार भवन हेतु निःशुल्क भूमि उपलब्ध कराई जाए।
5- टोल टैक्स में रियायत के लिए हमार सदस्यता कार्ड को मान्यता दी जाए।
6. पत्रकार बीमा योजना’ को उ. प्र. सरकार की तरह निःशुल्क योजना की तरह लागू की जाए। उम्मीद है हमारी ओर गंभीरता से ध्यान देंगें, ओर वचनों का पालन करेंगें।
इन सभी मांगो को लेकर मध्यप्रदेश श्रमजीव पत्रकार संघ द्वारा पोस्टकार्ड अभियान चलाया गया, ओर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव को अपने दिए गए वचन को पूरा करने का स्मरण कराया जा रहा है। इसी संदर्भ मे भैरुंदा इकाई के सदस्य व पदाधिकारीगण द्वारा भी पोस्टकार्ड लिखकर प्रेषित किए गए।
इस अवसर पर मुख्य रूप से श्रमजीवी पत्रकार संघ जिला इकाई से जिला उपाध्यक्ष अमित शर्मा, जिला सचिव संतोष मीणा व श्रमजीवी पत्रकार संघ ब्लाक इकाई भैरूंदा से ब्लॉक अध्यक्ष सतेंद्र सिंह सोलंकी, दिव्यांश राठौर, हेमंत वैष्णव, देवेन्द्र सोलंकी आदि संगठन के सदस्य व पदाधिकारीगण मौजूद रहे।
