अमित शर्मा, लाड़कुई/भैरूंदा सीहोर- जिले के आष्टा विधान सभा क्षेत्र के महुआखेड़ा गांव का दिल दहला देने वाला बिडियो वायरल हो रहा है, बारिश से कीचड़ में सना रास्ता, सड़क नदारद और विकास के खोखले वादों की हकीकत सामने आई।
बता दे कि एक नाबालिग बालिका की कुएं में डूबने से मौत हो गई, लेकिन कोई बुनियादी सुविधा नहीं, मजबूर ग्रामीणों ने बच्ची के शव को चारपाई पर रखा और दो किलोमीटर कच्चे मार्ग से कंधों पर उठाकर घर लाया गया।
क्योंकि परिजन आष्टा से बच्ची का शव निजी वाहन से लेकर अपने घर के लिए निकले परंतु रास्ते में कच्चा कीचड़ भरा मार्ग होने से वाहन गांव तक नहीं पहुंच सका, मजबूरन ग्रामीणों ने शव को चारपाई पर रख कर अपने घर पहुंचाया। वायरल बिडियो में दिखा जा सकता है, कि किस तरह ग्रामीण कीचड़ में फिसलते चारपाई को संभालते हुए, गांव पहुंचते नजर आए।
वही वायरल बिडीओ चर्चा का विषय बना हुआ है, ओर हर कोई बिडीओ देख सोशल मीडिया पर कह रहा है,”क्या यही है विकास?”