एक दर्जन के करीब यात्री हुए घायल, सिविल अस्पताल मे इलाज जारी…
अमित शर्मा, लाड़कुई/भैरूंदा
भैरूंदा- इंदौर से बकतरा जा रही शिवानी बस बुदनी के भैरूंदा में हुए दुर्घटनाग्रस्त, नगर के सेमलपानी रोड के पास डिवाइडर से टकराई, जिसमें लगभग एक दर्जन से अधिक यात्रियों घायल हो गए, जिनका प्राथमिक उपचार भैरूंदा के सिविल अस्पताल में किया जा रहा है। सभी यात्रियों की स्थिति समान है, गनीमत रही कि किसी भी यात्री को कोई गंभीर चोट नहीं लगी।
वही यात्रियों का कहना है, कि ड्राइवर तेज गति से बस चला रहा था, ओवरटेक करने के दौरान बस डिवाइडर से टकरा गई। जिसके चलते यह हादसा हो गया है। हालांकि किसी भी यात्री को गंभीर चोट नहीं आई।
आपको बता दें कि बस की फिटनेस को लेकर भी लोगो के द्वारा सवाल उठाए जा रहे है, लोगो का कहना है, कि आखिर इतने पुराने मॉडल की गाड़ी को इंदौर-बकतरा इतनी लंबी लाइन पर परमिट कैसे दे दिया गया। कही न कही ये यात्रियों की जान के साथ खिलवाड़ है।
वही मीडिया को जानकारी देते हुए थाना प्रभारी घनश्याम दांगी ने बताया कि शिवानी बस का सेमलपानी जोड़ के पास एक्सीडेंट हुआ है। जिसमें 10 से 12 लोगों को मामूली चोटे आई है, सभी यात्रियों को 108 की मदद से सिविल अस्पताल लाया गया है, सभी यात्रियों का उपचार चल रहा है। ड्राइवर की गलती से ये एक्सीडेंट हुआ है, जो जांच का विषय है। इस संबंध में हमारे द्वारा जांच की जा रही है।
