विशाल तिरंगा यात्रा, 14 अगस्त कोभैरुंदा में निकाली जाएगी,
नगर परिषद अध्यक्ष ने नगरवासियो से की अपील…
अमित शर्मा, लाड़कुई/भैरूंदा
भैरूंदा- नागरिकों में देशभक्ति और स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से प्रदेश के साथ ही सीहोर जिले में 02 से 15 अगस्त तक ‘हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता, स्वतंत्रता का उत्सव, स्वच्छता के संग’ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के अंतर्गत जिले में अनेक गतिविधियां आयोजित की जा रही है।

इसी क्रम में अभियान के तहत बुधनी विधान सभा के भैरुंदा अंतर्गत ग्राम लाड़कुई मे तिरंगा यात्रा निकाली गई, यात्रा का शुभारंभ ग्राम के हायर सेकेंडरी स्कूल से किया गया। जो ग्राम के मुख्य मार्ग से होते हुए, दुर्गा मंदिर चौक, सुभाष चौक, भैरव चौक होते हुए, पुनः हायर सेकेंडरी स्कूल पहुंची, जहां यात्रा का समापन किया गया।

इस तिरंगा यात्रा में भाजपा जिला मंत्री जितेंद्र गौड, लाड़कुई भाजपा मंडल अध्यक्ष पवन मीना, पूर्व मंडल अध्यक्ष श्याम सिंह ठाकुर, वरिष्ठ नेता सुरेश माहेश्वरी, कैलाश माहेश्वरी, अमरसिंह मीना, अखलाक खाॅ, ग्राम लाडकुई सरपंच स्वरूप सिंह बनवारी, महिला मोर्चा अध्यक्ष सुश्री अनिता श्रीवास्तव, नारायण ठाकुर, निलेश दरबार, अनिरुद्ध मीणा, कमलेश शर्मा के साथ शासकीय/अशासकीय स्कूल के शिक्षक शिक्षिकाएं एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं, गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
विशाल तिरंगा यात्रा- भैरुंदा
वही भैरुंदा में स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर विशाल तिरंगा यात्रा का आयोजन 14 अगस्त को दोपहर 01बजे निकाली जाएगी, जिसको लेकर नगर परिषद अध्यक्ष मारूति शिशिर द्वारा नगरवासियो से अपील की गई है।
दिनांक- 14 अगस्त, गुरुवार
समय- 1.00 बजे (दोपहर)
स्थान- कृषि उपज मंडी, भैरुंदा से प्रारंभ
