अमित शर्मा, लाड़कुई/भैरूंदा
भोपाल- सिलाई कला बोर्ड के अध्यक्ष मनोहरलाल माहेश्वरी द्वारा भोपाल कार्यालय में हर्षोल्लास के साथ स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगान के साथ हुआ। इस अवसर पर देशभक्ति गीतों और संबोधनों से देशप्रेम का वातावरण बना रहा।
समारोह के अंतर्गत प्रतिभावान एवं वरिष्ठ जनो का सम्मान भी आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले प्रतिभागियों तथा समाज सेवा में सक्रिय वरिष्ठ नागरिकों को सम्मानित किया गया।
अध्यक्ष माहेश्वरी ने अपने संबोधन में कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल उत्सव नहीं, बल्कि देश के प्रति समर्पण और जिम्मेदारी निभाने का संकल्प दिवस है। उन्होंने युवाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि वे अपनी कला, मेहनत और प्रतिभा के माध्यम से समाज एवं राष्ट्र को आगे बढ़ाने में योगदान दें।
कार्यक्रम में बोर्ड के सदस्य, गणमान्य नागरिक और स्थानीय लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। अंत में राष्ट्रगान के साथ समारोह का समापन हुआ।
