भैरूंदा- आज दिनांक 09 सितम्बर 2025 को मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर श्रीमति अर्चना पटेल वन मंडलाधिकारी सीहोर के निर्देशन एवं वन परिक्षेत्र अधिकारी लाइकुई प्रकाशचंद्र उईके वन परिक्षेत्र अधिकारी लाड़कुई के द्वारा दल का गठन किया गया। दल में शरद रंजन (कार्यवाहक वनपाल) परिक्षेत्र सहायक नयापुरा के हमराह विनोद यादव वनपाल (वन विकास निगम कोसमी), यशवंत गोयल वनरक्षक, अमर सिंह रावत वनरक्षक, संजीत अहिरवार वनरक्षक, आशीष तोमर वनरक्षक एवं अन्य वन अमले द्वारा नादान से कोसमी मार्ग कि निगरानी की जा रही थी।

इसी दौरान रात्रि के लगभग 9.30 PM पर वाहन आने की सूचना प्राप्त हुई, सूचना मिलते ही वन अमला तत्काल अलर्ट होकर उक्त वाहन को चेकिंग हेतु रोकने का प्रयास किया गया, वन अमले को देखते ही वाहन चालक वाहन को तेज रफ्तार भगाने लगा। जिसका पीछा ग्राम दुर्गा नायक से होलीटेक के पास तक किया गया, वन विभाग से घिरता देखकर मारुति 800 चालक सागौन सिल्लिया सहित वाहन को छोड़कर अंधेरा का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा।

जप्त वाहन एवं वनोपज को रेंज प्रांगण लाड़कुई लाया गया, रात्रि गस्त में जप्त कुल वनोपज 11 नग 0.271 घन मीटर पाई गई, जिसकी कीमत 13,008 /- एवं अवैध परिवहन में लिप्त Maruti car 800 की कीमत 40,000/- रुपए है, वन विभाग द्वारा भारतीय वन अधिनियम 1927 की धारा 26 (1) “क” एवं मध्य प्रदेश वनोपज (व्यापार विनिमय) अधिनियम 1969 की धारा 5 (1), 15, 16 के अंतर्गत वन अपराध प्रकरण पंजीबद्ध किया जाकर फरार अपराधियों की तलाश की जा रही है।
