स्वच्छता सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत सांदीपनी विद्यालय में हुई सफाई…
अमित शर्मा, लाड़कुई/भैरूंदा
भैरूंदा – 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक शासन के द्वारा स्वच्छता सेवा पखवाड़ा के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है।

इसी के चलते आज सोमवार को नपा अध्यक्ष मारुति शिशिर, सीएमओ आरपी भावरे के निर्देश अनुसार सांदीपनी स्कूल में बच्चों के द्वारा मैराथन कार्यक्रम आयोजन किया गया।

छात्र-छात्राओं ने मैराथन रैली निकाली जो सांदीपनी स्कूल से प्रारंभ होकर जेपी मार्केट से होते हुए, पुनः सांदीपनी स्कूल प्रांगण में पहुंची, जहां रैली का समापन हुआ। इसके उपरांत स्वच्छता अभियान तहत शिक्षक एवं छात्र-छात्राओं ने स्कूल प्रांगण की सफाई कर श्रमदान किया।
