सेवा पखवाड़ा के तहत रक्तदान शिविर आयोजित, अस्पताल परिसर और स्टेडियम में हुआ पौधारोपण…

अमित शर्मा, लाड़कुई/भैरूंदा
भैरुंदा – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिन के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे, सेवा पखवाड़ा के तहत रविवार को नगर में विभिन्न सेवा कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस अवसर पर सिविल अस्पताल परिसर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें लगभग 75 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए, विधायक रमाकांत भार्गव ने कहा कि “रक्तदान महादान है, यह किसी का जीवन बचा सकता है।” उन्होंने बताया कि दान किए गए रक्त का उपयोग गंभीर बीमारियों, बड़े ऑपरेशनों, सड़क दुर्घटनाओं के घायलों और प्रसव के दौरान महिलाओं की जान बचाने में होता है। श्री भार्गव ने कहा कि “विकसित भारत के संकल्प को लेकर हम लगातार कार्य कर रहे हैं और इस दिशा में सेवा पखवाड़ा समाज को जोड़ने का माध्यम बन रहा है।”

अस्पताल परिसर और खेल मैदान में किया पौधारोपण –

इसी दौरान अस्पताल परिसर में पौधारोपण कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। विधायक ने विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाते हुए, कहा कि पौधे जीवन का आधार हैं, ये न केवल हमें ऑक्सीजन देते हैं, बल्कि पर्यावरण को संतुलित रखते हुए भूजल स्तर बढ़ाने और मिट्टी संरक्षण में मदद करते हैं। उन्होंने लोगों से एक-एक पौधा लगाने और उसकी देखभाल करने का संकल्प लेने का आह्वान किया।

इसके बाद विधायक खेल मैदान पहुँचे, जहाँ उन्होंने खिलाड़ियों के साथ पौधारोपण किया और उनकी खेल गतिविधियों की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि “खिलाड़ी समाज की धरोहर हैं, इन्हें सुविधाएँ और प्रेरणा दोनों मिलना चाहिए।”

जनप्रतिनिधि और अधिकारी रहे मौजूद-

आयोजन में भाजपा नेता पूर्व जिलाध्यक्ष रवि मालवीय, आशीष शर्मा, मानसिंह पटेल, चंद्रकांत खंडेलवाल, महेंद्र परिहार, कपिल खंडेलवाल, राजेश लखेरा सहित एसडीएम सुधीर कुमार कुशवाह, तहसीलदार संदीप गौर तथा अन्य गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
यह कार्यक्रम स्थानीय स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से सम्पन्न हुआ, जिसमें सीबीएमओ डॉ. मनीष सारस्वत सहित विभाग के सभी डॉक्टर और कर्मचारी सक्रिय रूप से शामिल रहे।

इसी क्रम में- अल्प प्रवास पर लाड़कुई पहुंचे, विधायक रमाकांत भार्गव व कार्तिकेय सिंह चौहान का कार्यकर्ताओ ने किया स्वागत…

भैरूंदा – नगर क्षेत्र के ग्राम लाड़कुई में अल्प प्रवास पर पहुंचे, विधायक रमाकांत भार्गव व पूर्व मुख्यमंत्री एवं केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के जेष्ठ पुत्र व युवा नेता कार्तिकेय सिंह चौहान का मंडल अध्यक्ष पवन मीणा के नेतृत्व मे कार्यकर्ताओ ने भव्य स्वागत किया गया।

    बता दे कि रविवार को भैरुंदा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम लाड़कुई मे अल्प प्रवास पर पहुंचे, विधायक रमाकांत भार्गव व कार्तिकेय सिंह चौहान का पीएम-श्री स्कूल प्रांगण मे भव्य स्वागत किया गया, इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष पवन मीना के नेतृत्व मे साल श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया गया। 

    इसके उपरांत विधायक रमाकांत भार्गव व कार्तिकेय सिंह चौहान का पीएम-श्री स्कूल प्रांगण में पौधारोपण भी किया गया।

    इस दौरान भाजपा पूर्व ज़िलाध्यक्ष रवि मालवीय, पूर्व मंडल अध्यक्ष श्यामसिंह ठाकुर, पूर्व मंडल महामंत्री डाॅ सुभाष शर्मा, ग्राम सरपंच स्वरूप सिंह बनवारी के साथ भाजपा कार्यकर्ता पदाधिकारी, अधिकारी / कर्मचारी व बड़ी संख्या मे ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!