प्रतिदिन गड्ढो से हो रहे वाहन चालक दुर्घटनाग्रस्त…
अमित शर्मा, लाड़कुई/भैरूंदा
भैरूंदा– भैरुंदा क्षेत्र अंतर्गत लाड़कुई से भिलाई व अमीरगंज जाने वाली सड़क मार्ग में कई जगह सड़क में गहरे गड्ढे हो गए है, जो आए दिन हादसों को न्यौता दे रहे हैं। लाड़कुई ग्राम के बीचों-बीच कॉलेज-छात्रावास सहित व्यस्त इलाकों की सड़कों पर गड्ढों ने लोगों की परेशानी को बढ़ा दिया है।
क्षेत्र में बारिश के दौरान जलभराव होने से ये गड्ढे खतरा बने हुए हैं। देखा जाए दो पहिया वाहन, ऑटो रिक्शा दुर्घटना के शिकार हो चुके हैं, कई बार शिकायतों के बावजूद अधिकारी इस समस्या के प्रति लापरवाह बने हुए हैं।
ग्राम में सड़क निर्माण और मरमत सहित देखभाल के लिए, विभाग की जिम्मदारी है। विभाग सड़क निर्माण और मरमत पर सालाना लाखो रुपए खर्च कर रहे हैं। इसके बाद भी ग्रामवासी गड्ढों भरी सड़क से गुजरने को मजदूर तो वही परेशानी का सामना कर रहे है।

बता दे कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत सड़क का निर्माण कराया गया था, 30/07/2024 में निर्माण कार्य पूर्ण किया गया, देखा जाए तो एक वर्ष मे ही सड़क में हो रहे गड्ढे निर्माण की गुणवत्ता को दर्शाते है।
पता नहीं चलता की सड़क में गड्ढे है या गड्ढे में सड़क है..

क्षेत्र में हुई मूसलाधार बारिश से सड़क पर जगह-जगह गड्ढे बन गए हैं। ऐसे में यहां से गुजरना खतरे से खाली नहीं है। गड्ढे में सड़क है या सड़क पर गड्ढा, इस प्रकार की पोस्ट सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। हादसा होने की संभावना तब और बढ़ जाती है जब गड्ढों में बारिश का पानी भर जाता है, फिर गड्ढे का अंदाजा लगाना भी मुश्किल हो जाता है।
वही स्थाई निवासी मंसूर मंसूरी ने बताया कि लाड़कुई से ग्राम भिलाई सड़क की मरम्मत नहीं करायी गयी है। चकल्दी तक भी कई स्थानो पर सड़क ठीक है, तो कही गड्ढे हो रहे है, इस सड़क पर आए दिन दुर्घटना होती रहती है। बारिश के बाद इस सड़क पर बने गड्ढे में पानी भर जाने से वाहन चालकों की परेशानी बढ़ जाती है।

वही सम्बन्धित विभाग के अधिकारी का कहना है, कि बारिश के बाद सड़क की मरम्मत कराई जाएगी।
