“किसानों और जनमानस के सम्मान में कांग्रेस मैदान में”
सिविल अस्पताल में लगातार व्याप्त अव्यवस्थाओं, असुविधाओं और अराजकता को लेकर जमकर विरोध प्रदर्शन, उठाए सवाल…
अमित शर्मा, लाड़कुई/ भैरूंदा
भैरूंदा- आज 18 साल तक मुख्यमंत्री रहे, शिवराज सिंह चौहान की बुधनी विधानसभा के अन्तर्गत आने वाले भैरून्दा नगर में विक्रम मस्ताल के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी ने किसानों की समस्याओं को लेकर अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) को ज्ञापन सौपा, साथ ही सिविल अस्पताल में लगातार व्याप्त अव्यवस्थाओं, असुविधाओं और अराजकता को लेकर जमकर विरोध प्रदर्शन किया, तो वही कई सवाल उठाए।
विक्रम मस्ताल ने बीएमओ मनीष सारस्वत से सिविल अस्पताल की कमियों को लेकर तीखे सवाल पूछे, विक्रम मस्ताल ने पिछले दिनों सर्प दंश के शिकार 04 वर्ष के मासूम बालक की सिविल अस्पताल की असंवेदनसीलता और प्राथमिक इलाज के अभाव में हुई ह्रदयविदारक मृत्यु को लेकर कई सवाल किये।
मस्ताल ने सीबीएमओ से एंटी वेनम टीके से लेकर और अस्पताल मे कौन-कौन सी जांच की सुविधा, चिकित्सकों की उपलब्धता को लेकर तीखे सवाल किये।
वही विक्रम मस्ताल के सवालों के जबाब में सीबीएमओ मनीष सारसवत द्वारा बताया कि हमारे यहाँ पर्याप्त मात्रा में स्टाफ उपलब्ध नहीं है, हमने कई बार उच्च अधिकारियों से लेकर शासन, प्रसाशन व भाजपा के जिम्मेदार नेताओं से सिविल अस्पताल भैरून्दा में व्याप्त कमियों के बारे में कई वार आवेदन-निवेदन किया हैं। लेकिन आज तक शासन प्रशासन के द्वारा इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया गया।
विक्रम मस्ताल ने मीडिया को यहां भी कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री, भाजपा के स्थानीय नेताओं और भाजपा सरकार ने बुधनी विधान सभा की जनता के साथ हमेशा से छल और धोखेबाजी की है। भाजपा के छल और धोखेबाजी के कारण बुधनी विधान सभा के साथ-साथ पूरे मध्यप्रदेश में अराजकता का माहोल है।
विरोध प्रदर्शन के दौरान भैरूंदा ब्लॉक अध्यक्ष देवी सिंह थारोल, संतोष शर्मा, गोपालपुर ब्लॉक अध्यक्ष अशोक भाटी, लाड़कुई ब्लॉक चन्दर मीणा, नारायण सिंह चौधरी, द्वारका जाट, करण जाट, संजय हबेली, जगदीश राजपूत, राजकुमार मीणा धन्नास, मोरसिंह राजपूत, सुनील शर्मा, राजेश छापरी सहित कांग्रेस कार्यकर्ता/ पदाधिकारी, आम जनमानस भी शामिल रहे।
