आरएसएस के 100 वर्ष पूर्ण होने पर भैरूंदा नगर निकला, भव्य पद संचलन….

समाजिक संगठनो व राजनीति सहित मातृ शक्ति ने पुष्प वर्षा कर किया जगह जगह स्वागत…

अमित शर्मा, लाड़कुई/भैरूंदा
भैरूंदा- राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्ष पूरे होने पर संपूर्ण भारतवर्ष आरएसएस पद संचलन कर शताब्दी वर्ष मना रहा है, जिसके अंतर्गत आज भैरूंदा नगर में संघ के हजारों स्वयं सेवकों द्वारा विशाल पद संचलन किया गया। सर्वप्रथम भैरूंदा नगर को चार खण्डों में विभाजित किया, चारों खंडो से स्वयंसेवा अपने निर्धारित स्थान पर संघ गणवेश मे पहुंचकर यहा से कदम ताल करते हुये, संदीपनी स्कूल ग्राउंड पहुंचे। जहां पर संघ के अधिकारियों द्वारा भारत माता की पूजा अर्चना कर शस्त्र पर पूजन किया। इसके बाद संघ के प्रांतिय अधिकारी ने स्वयं सेवाको संबोधन दिया। उन्होने संघ के शताब्दी वर्ष पर होने वाले आयोजन को लेकर प्रकाश डाला।

        इसके बाद घोष के साथ पद संचलन शुरु हुआ पद संचलन करते हुए, जेपी मार्केट, रॉयल मार्केट, छोटा बाजार, किसान मोहल्ला, इंदौर रोड, सीहोर नाका, दुर्गा मंदिर चौक, बस स्टैंड, शास्त्री कॉलोनी, कृषि उपज, मंडी नीलकंड, रोड हॉस्पिटल होते हुए, वापस सांदीपनी स्कूल पहुंचे। 

   पूरे नगर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक के पद संचलन के दौरान नगर के नागरिकों व मात्र शक्तियों द्वारा विभिन्न स्थानो पर पद संचलन का पूष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया।
         वही अंत मे संदीपनी स्कूल पहुँचकर पद संचलन समाप्त किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!