आरएसएस के 100 वर्ष पूर्ण होने पर भैरूंदा क्षेत्र के ग्राम लाड़कुई मे निकला भव्य पद संचलन…

समाजिक संगठनो व राजनीति सहित ग्रामीणो ने पुष्प वर्षा कर किया स्वागत…

अमित शर्मा, लाड़कुई/भैरूंदा
भैरूंदा- राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्ष पूरे होने पर संपूर्ण भारतवर्ष आरएसएस पद संचलन कर शताब्दी वर्ष मना रहा है, जिसके अंतर्गत आज भेरूंदा क्षेत्र अंतर्गत आने बाले ग्राम लाड़कुई में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सैकड़ो, स्वयं सेवकों द्वारा अनुशासन के साथ कदमताल करते हुए, विशाल पद संचलन निकाला। 

    वही सर्वप्रथम ग्राम लाडकुई के कृषि उपज मंडी में स्वयंसेवक एकत्रित हुए, जहां पर संघ के पद अधिकारियों द्वारा भारत माता की पूजा अर्चना कर शस्त्र पूजन किया गया। इसके उपरांत संघ के प्रांतिय अधिकारी ने स्वयं सेवाको को संबोधन दिया। उन्होने संघ के शताब्दी वर्ष पर होने वाले आयोजन को लेकर प्रकाश डाला।

        इसके बाद जयघोष के साथ पद संचलन शुरु हुआ पद संचलन करते हुए, कृषि उपज मंडी से मुख्यमार्ग से होते हुए, दुर्गा मंदिर, बड़ा बाजार, सुभाष चौक, आदिवासी मोहल्ला, भैंरू चौक से होते हुए, वापस कृषि उपज मंडी पहुंचे। 

     पूरे ग्राम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक के पद संचलन के दौरान ग्रामीणो व राजनीति दलो द्वारा जगह-जगह स्वयंसेवको पर पूष्प वर्षा कर उनका भव्य स्वागत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!